HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: अवैध रूप से परिवहन की जा रही 16 बल्लियां जब्त

Almora News: अवैध रूप से परिवहन की जा रही 16 बल्लियां जब्त

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जिला अंतर्गत पुलिस ने अवैध रूप से परिवहन की जा रही चीड़ की 16 बल्लियां बरामद कर ली। इस मामले से वन विभाग से समन्वय स्थापित कर कार्यवाही की जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष सल्ट सुशील कुमार द्वारा मय पुलिस टीम के चेकिंग कर रहे थे। इसी क्रम में थाना क्षेत्र अंतर्गत बजरेड़ा पुल के पास पिकअप संख्या UK 19 CA-0365 में वाहन चालक पूरन चन्द्र पुत्र हरि दत्त, निवासी जसपुर स्याल्दे के कब्जे से चीड़ की 16 बल्लियां बरामद की।

जिन्हें अवैध ढंग से परिवहन किया जा रहा था। थानाध्यक्ष सल्ट सुशील कुमार ने बताया कि इन बल्लियों को वन विभाग के सुपुर्द करने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments