नगर पालिका परिषद, अल्मोड़ा के तत्वाधान में प्रतिवर्ष की तरह इस साल भी 20 मई, 2022 शुक्रवार को प्रात: 11 बजे पं. सुमित्रानंदन पंत की जयंती समारोह पूर्वक मनाई जायेगी।
पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने यहां जारी विज्ञप्ति में बताया कि 20 मई को सुमित्रानंदन पंत पार्क में प्रात: 11 बजे पं. पंत की 122वीं जयंती मनाई जायेगी। इस दिवस पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जायेगा और पुष्पांजलि अर्पित की जायेगी। उन्होंने नगर के समस्त प्रतिनिधियों से यथा समय कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।