HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : मोदी सरकार के 08 साल पूर्ण, भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली...

अल्मोड़ा : मोदी सरकार के 08 साल पूर्ण, भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

केंद्र की मोदी सरकार के 08 वर्ष पूर्ण होने को भाजपा द्वारा परसेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के रूप में मनाया जा रहा है। जिसके तहत आज अल्मोड़ा नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

रैली का आयोजन चौघानपाटा से पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क पार्क तक किया गया। रैली का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अजय टम्टा व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। रैली को लेकर युवाओं में भारी जोश देखा गया।

दीन दयाल उपाध्याय पार्क में हुआ कार्यक्रम

इस मौके पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में आयोजित कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 08 वर्षों में देश निरंतर प्रगति की ओर बढ़ रहा है तथा केंद्र सरकार अपने वादे के मुताबिक समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्तियों के विकास के लिए निरंतर कृत संकल्प है।

मोदी सरकारी की जन कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा

मोदी सरकार द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के मध्य में गरीब वर्ग के लोगों को निरंतर लाभ देने का काम किया जा रहा है। इस अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व सांसद जनता ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा निरंतर गरीबों के कल्याण के लिए मिशन मोड में योजनाएं चलाई जा रहे हैं, जिससे कम समय में पूरे देश में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। इन योजनाओं के लिए पर्याप्त धन का आवंटन भी केंद्र सरकार द्वारा किया जा रहा है।

मुख्य संयोजक सभासद अमित साह ‘मोनू’ ने जताया आभार

कार्यक्रम के मुख्य संयोजक सभासद अमित साह (मोनू) ने बाइक रैली को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि आज देश के विकास के लिए युवाओं को आगे आने की आवश्यकता है। युवा समाज के जन कल्याणकारी कार्यों में अधिक से अधिक प्रतिभाग कर समाज को आगे बढ़ाने का काम करें। उन्होंने सभी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का आभार भी व्यक्त किया।

यह कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, सांसद अजय टम्टा, संयोजक अमित साह (मोनू), जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री गोविंद पिलख्वाल, जिला महामंत्री महेश नयाल, जिला उपाध्यक्ष दर्शन रावत, महिपाल बिष्ट, जिला मंत्री विनीत बिष्ट, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, महामंत्री मनोज जोशी, संजय साह, हरीश कनवाल, राजा खान, धर्मवीर आर्य, प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा किरण पंत, रेखा आर्य निशा बिष्ट आशीष कुमार युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष अर्जुन बिष्ट, मनीष बिष्ट, अमित बिष्ट, आशीष गुरुरानी, पंकज भाकुनी, नमन गुरुरानी, निखिल टम्टा, पीयूष कुमार, सलमान अंसारी, हिमाल शर्मा, चंदन बहुगुणा, प्रकाश बिष्ट, विक्की पंत, वीरेंद्र जीना, पीयूष भट्ट, पवन साह, विवेक वर्मा, महेश बिष्ट, ललित जोशी, पंकज वर्मा, वीरेंद्र आर्य, राजेंद्र प्रसाद, मनीष कनवाल, हरीश बिष्ट, अभिषेक जोशी, दिशांत पवार, चंदन लाल टम्टा, नवीन बिष्ट, इंदर सिंह, हितेश नेगी, महेंद्र रावत, विपिन बिष्ट, किशन बिष्ट, अशोक जलाल, करन टम्टा, राहुल टम्टा, जय सहगल, अभय साह, पंकज जोशी, सोनू बिष्ट, भैरव गोस्वामी, मुकुल जोशी, जय सहगल, प्रेम बिष्ट, पंकज रौतेला, राहुल बिष्ट, चेतन प्रताप सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments