HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा के यह 05 एनसीसी कैडेट्स बनेंगे राजपथ पर, गणतंत्र दिवस परेड...

अल्मोड़ा के यह 05 एनसीसी कैडेट्स बनेंगे राजपथ पर, गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा

ADVERTISEMENTS
  • कठिन प्रशिक्षणों के बाद साबित की योग्यता

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा परिसर में स्थापित 77 वीं NCC बटालियन के 05 कैडेट्स राजपथ पर चलने वाली गणतंत्र दिवस परेड में विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। इन कैडेट्स द्वारा गणतंत्र दिवस पर भागीदारी करने से विश्वविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

बटालियन के ए.एन.ओ कैप्टन (डॉ.) देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि सार्जेंट निकिता राणा गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा बनकर पूरी शान से राजपथ पर चलेंगी। अंडर ऑफीसर पुष्पेश अलमिया, अंडर ऑफीसर गौरव सिंह, कैडेट शक्ति सिंह और कैडेट अंकित सुप्याल सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं प्रधानमंत्री रैली में अपनी सांस्कृतिक विधाओं को प्रस्तुत करेंगे। उत्तराखंड के विभिन्न पर्वतीय क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले ये पांचों होनहार एन.सी.सी. कैडेट्स एसएसजे विश्वविद्यालय,अल्मोड़ा परिसर की 77 वीं एन.सी.सी. बटालियन के कैडेट्स हैं। इन सभी होनहार कैडेट्स ने राजपथ तक पहुंचने के लिए कई स्तरों पर कठिन प्रशिक्षणों में अपनी योग्यता को साबित कर यह मुकाम पाया।

कैप्टन बिष्ट ने बताया कि गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा बनने के लिए पूरे देश से एन.सी.सी. के कैडेट्स का चयन विभिन्न प्रतियोगिताओं द्वारा किया जाता है। उक्त पांचों कैडेट्स विगत 05 महीनों से कड़ी मेहनत के साथ अपने घरों से दूर रहते हुए गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा बनकर न केवल विश्वविद्यालय बल्कि हमारे उत्तराखंड और अल्मोड़ा की सांस्कृतिक धरोहर का प्रतिबिंब बनकर गणतंत्र दिवस में अपनी योग्यता का लोहा मनवाने के लिए तैयार हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरेंद्र सिंह भंडारी ने इन कैडेट्स की मेहनत की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए इसे समस्त विश्वविद्यालय परिवार के लिए बड़े ही गौरव का विषय बताया।

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा परिसर के एन.सी.सी अधिकारी कैप्टन (डॉ.) देवेंद्र सिंह बिष्ट कैडेटों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने इसका श्रेय कैडेटों के माता पिता, कुलपति प्रो. नरेंद्र सिंह भंडारी, एन.सी.सी बटालियन के समादेशक कर्नल अनिल बोस, परिसर के अधिष्ठाता प्रशासन प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो.इला साह और एन. सी.सी के समस्त प्रशिक्षकों को दिया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments