HomeUttarakhandAlmoraउपलब्धि: राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेंगे अल्मोड़ा पांच कैडेट

उपलब्धि: राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेंगे अल्मोड़ा पांच कैडेट

ADVERTISEMENTS

— कड़ी मेहनत के बाद चयन, विश्वविद्यालय परिवार गौरवान्वित
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में स्थापित 77वीं एनसीसी बटालियन के 05 कैडेट्स इस बार राजपथ पर होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेंगे। अल्मोड़ा से इन कैडेट्स के चयन से विश्वविद्यालय परिवार में हर्ष है। बटालियन के एएनओ कैप्टन (डॉ.) देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि सार्जेंट निकिता राणा गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा बनकर पूरी शान से राजपथ पर चलेंगी।

सार्जेंट निकिता राणा के अलावा अंडर ऑफीसर पुष्पेश अलमिया, अंडर ऑफीसर गौरव सिंह, कैडेट शक्ति सिंह व कैडेट अंकित सुप्याल देश की राजधानी नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस के सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं रैली में अपनी सांस्कृतिक विधाओं की प्रस्तुति देंगे। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों से प्रतिनिधित्व करने वाले ये पांचों होनहार एनसीसी कैडेट्स ने राजपथ तक पहुंचने के लिए कई स्तरों पर कठिन प्रशिक्षण लेने के बाद अपनी योग्यता को साबित किया है।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

कैप्टन बिष्ट ने बताया कि गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा बनने के लिए पूरे देश से एनसीसी के कैडेट्स का चयन कई दौर की प्रतियोगिताओं के बाद हो पाता है। ऐसे में इन कैडेट्स की यह बड़ी उपलब्धि है। यह सफलता उन्हें 05 महीनों की कड़ी मेहनत के बाद पाई है और न केवल विश्वविद्यालय बल्कि सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा व उत्तराखंड की शान बढ़ाई है। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरेंद्र सिंह भंडारी ने इन कैडेट्स के गणतंत्र दिवस परेड में चयन को पूरे विश्वविद्यालय परिवार के लिए गौरव का विषय बताया। वहीं एनसीसी अधिकारी कैप्टन (डॉ.) देवेंद्र सिंह बिष्ट अपने कैडेटों की इस उपलब्धि से बेहद प्रसन्न हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments