Bageshwar Breaking: यूजर चार्ज के खिलाफ उतरी युकां, 24 घंटे का उपवास शुरू

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरयुवा कांग्रेस पालिका के यूजर चार्ज के विरोध में पूरी तरह उतर आया है। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कवि जोशी समेत कार्यकर्ता चौक…

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
युवा कांग्रेस पालिका के यूजर चार्ज के विरोध में पूरी तरह उतर आया है। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कवि जोशी समेत कार्यकर्ता चौक बाजार में गोविंद बल्लभ पंत मूर्ति के समीप 24 घंटे का उपवास शुरू कर दिया है। कहा कि यदि शीघ्र पालिका ने यूजर चार्ज को निरस्त नहीं किया तो वह उग्र आंदोलन किया जाएगा।

बुधवार को युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व युवा कांग्रेसियों ने नगर में पदयात्रा निकाली और उपवास पर बैठे।जिसमें व्यापारियों ने भी उन्हें समर्थन दिया। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने कहा कि बीते दिनों यूजर चार्ज के विरोध में 1051 व्यापारियों का हस्ताक्षर किए। जिसे आयुक्त कुमाऊं को भेजा गया। कहा कि कोरोना काल में व्यापारी मंदी की मार झेल रहा है। नगरपालिका व्यापारियों को राहत देने के बजाय यूजर चार्ज लगाकर परेशान कर रही है। व्यापारी हर माह यूजर चार्ज देने में असमर्थ हैं।

इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता अंकुर उपाध्याय, जिला कोषाध्यक्ष सुनील पांडेय, जगत नेगी, मनोज पांडेय, जयदीप कुमार, रिजवान खान, विशाल रावत, दीपक कोहली, फिरोज खान, नागेंद्र मनवाल, राजू पांडेय, मनोज पांडेय, प्रकाश वाछमी, व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश सोनी, अनिल कार्की, किशन सोनी, देबु अधिकारी, गौरव कठायत, नवीन लाल साह आदि मौजूद थे। उधर, भराड़ी व्यापार मंडल के अध्यक्ष बृज मोहन ऐठानी ने आंदोलन को समर्थन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *