HomeBreaking Newsyoutube video like scam : क्या है video like कर पैसा कमाने...

youtube video like scam : क्या है video like कर पैसा कमाने का मैसेज !

ADVERTISEMENTS

youtube video like scam : साइबर अपराधी ठगी के रोज नए—नए तरीके ढूंढ रहे हैं। इन दिनों youtube video like करने का scam जमकर चल रहा है। देश के कई राज्यों में रोजाना बहुत से लोग लाखों रुपये इन शातिर ठगों के झांसे में आकर गंवा चुके हैं। यदि आपके पास भी घर बैठे पैसा कमाने का कोई शानदार व आकर्षक मैसेज आये तो सावधान हो जाइये। बहुत से लोग इस तरह की Cyber Crime का शिकार हो रहे हैं।

उत्तराखंड में भी हो रही ठगी

अन्य राज्यों के अलावा अब उत्तराखंड में भी तमाम लोगों के मोबाइल पर इस तरह के मैसेज अंजान नंबरों से आ रहे हैं। जिसमें कहा जाता है कि यदि आप घर बैठे पैसा कमाना चाहते हैं तो प्रति यू ट्यूब वीडियो (youtube video) लाइक करने पर आपको 50 रूपये मिलेंगे।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

देहरादून में ठगी का शिकार बना युवक

हाल में यहां देहरादून में यूट्यूब वीडियो लाइक करने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित की ओर से थाने में इसकी शिकायत की गई है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक वीडियो लाइक पर 50 रुपये का आफर

घटनाक्रम के अनुसार चुक्खू मोहल्ला निवासी अर्पित राज साइबर ठगी का शिकार हुए हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके फोन में एक मैसेज आया था। जिसमें घर बैठे यू ट्यूब वीडियो लाइक कर पैसा कमाने का आफर दिया गया था। जब दिए गए लिंक पर उसने क्लिक किया तो वह एक WhatsApp Group से जुड़ गया। जहां उसे यू ट्यूब वीडियो को लाइक करने का टॉस्क दिया गया। जिसमें कहा गया कि हर एक वीडियो को लाइक करने पर उन्हें 50 रुपये मिलेगा। इसके बाद उन्होंने कई वीडियो को लाइक किया और उन्हें उसका पैसा भी मिल गया।

इस तरह गंवा दिए करीब 01 लाख रुपये

इसके बाद उन्होंने कहा कि कंपनी क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करती है। उन्होंने तब एक हजार रुपये लगाए। तब उन्हें तुरंत 1600 रुपये मिले। जिसके बाद अर्पित को कंपनी पर विश्वास हो जाता है। इसके बाद एक फोन कॉल आती है। फोनकर्ता उन्हें अधिक मुनाफ के लिए ज्यादा धनराशि लगाने की सलाह देता है। जिसके बाद वह पूरे 99600 रुपये लगा देते हैं। जिसके बाद कोई पैसा नहीं आता। जब ​अर्पित ने इसकी शिकायत की तो फोनकर्ता ने कहा कि उन्हें और अधिक पैसे लगाने होंगे। ठगी का अहसास होने पर अर्पित थाने पहुंच गया और मुकदमा दर्ज करा दिया। सीओ साइबर अंकुश मिश्रा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में भी बढ़ रहे मामले

उत्तराखंड के साथ ही दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में भी ठीक इसी तरह के साइबर ठगी के मामले प्रकाश में आये हैं। इसी वर्ष गुरुग्राम के सिमरंजीत सिंह नंदा ने यू ट्यूब वीडियो लाइक फ्राड में फंसकर 08.50 लाख रुपये गंवा दिए थे। वहीं दिल्ली से लगे नोएडा में एक 42 वर्षीय महिला से भी इसी तरह साइबर ठगों ने पूरे 13 लाख से अधिक रुपये ठग लिए।

Cyber ठगी का तरीका ऐसा कि अच्छे से अच्छा झांसे में आ जाये

देखने वाली बात तो यह है कि इन साइबर ठगों का शिकार बनने वाले लोगों में कम पढ़े लिखे और अनपढ़ नहीं, बल्कि उच्च शिक्षित लोग आ रहे हैं। जिसका कारण यह है कि इन साइबर ठगों द्वारा बेहद शातिराना अंदाज में सामने वाले में एक भरोसा कायम कर दिया जाता है। पहले कम रकम लगाने पर यह पूरी ईमानदारी का प्रदर्शन करते हुए बराबर रकम भेजते हैं। जैसे ही लोग लालच में आ जाते हैं तो यह उनको जबरदस्त चूना लगा डालते हैं।

कैसे बचें साइबर ठगी से

  1. यह जान लीजिए कि कोई भी कंपनी किसी को घर बैठे आसानी से सिर्फ वीडियो लाइक कर रुपये नहीं देते हैं। इस तरह के विज्ञापनों से सावधान रहें।
  2. किसी भी अंजान लिंक, जो कि आपको किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजा गया है नहीं खोलें। ऐसा करने पर आप साइबर क्रिमनलों के चंगुल में फंस सकते हैं।
  3. कोई एप बिना सोचे—समझे डाउनलोड नहीं करें। कई बार साइबर ठग आपको पैसे भेजने के नाम पर कोई एप डाउनलोड करने को बोलते हैं। कुछ ऐसे एप हैं, जैसे ही आपने वह डाउनलोड किया आपके खाते की पूरी रकम साफ हो सकती है। क्योंकि इस तरह के एप आपकी पूरी पर्सनल इंफारमेशन चुराने का काम करते हैं।

एजेंसी ने किया चौंकाने वाला खुलासा

एक लोकल सर्वे एजेंसी सर्किल्स के अनुसार विगत 03 सालों में साइबर ठगी (Cyber Crime) का शिकार बने लोगों में बहुत कम की पूरी रकम उन्हें वापस मिल पाई है। 39 प्रतिशत भारतीय परिवार किसी न किसी तरह की साइबर ठगी का शिकार बन चुके हैं। इनमें से महज 24 प्रतिशत का रुपया वापस मिल पाया है। अतएव साफ है कि यदि आप कभी साइबर ठगी का शिकार बने तो रकम वापस मिलना बेहद कठिन होता है।

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने जारी किया नया अपडेट

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments