पटेल जयंती पर राष्ट्रीय एकता के लिए दौड़े युवा, केदार और मीनाक्षी रहे अव्वल

⏩ क्रास कंट्री रेस में लगभग 100 बालक-बालिका हुए शामिल CNE Reporter, Almora “राष्ट्रीय एकता दिवस” (Run For Unity) पर खेल निदेशालय उत्तराखंड देहरादून एवं…

⏩ क्रास कंट्री रेस में लगभग 100 बालक-बालिका हुए शामिल

CNE Reporter, Almora

“राष्ट्रीय एकता दिवस” (Run For Unity) पर खेल निदेशालय उत्तराखंड देहरादून एवं जिला प्रशासन के मार्ग दर्शन व जिला खेल कार्यालय, अल्मोड़ा के द्वारा ओपन पुरुष/महिलाओं की क्रास कंट्री दौड़ का आयोजन हुआ। दौड़ में लगभग 75 से 100 बालक-बालिका शामिल हुए।

क्रास कंट्री रेस आज सुबह 08 बजे चौघानपाटा से शुरू हुई। प्रतिभागी करबला, पुलिस लाइन से वापस होते हुए चौघानपाटा वापस पहुंचे, जहां दौड़ का समापन किया गया। रेस का मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी अरुण बनग्याल एवं जिला युवा कल्याण एवं प्र. र. दल अधिकारी प्रशांत कुमार द्वारा संयुक्त रुप से (Run For Unity) क्रास कंट्री दौड़ का शुभारम्भ किया।

इस अवसर पर गिरिश मल्होत्रा, (राष्ट्रीय जज इंडियन बॉडी बिल्डींग संघ अल्मोड़ा) सेवानिवृत्त निदेशक स्वास्थ विभाग डॉ. जे.सी. दुर्गापाल, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष हरीश कनवाल, पंकज कुमार टम्टा, राजेन्द्र सिंह कनवाल, सुरेश वर्मा, शिवराज बनकोट, महेश भण्डारी, सुनील बिष्ट, हरीश गोस्वामी, हीरा कनवाल, विक्रम भण्डारी, कृष्ण कुमार, गीता बिष्ट, लता साह, प्रशांत सिंह मेहरा, कैलाश राम आर्या, प्रेम सिंह रावत, योगेश कुमार व समस्त खेल प्रेमी एवं गणमान्य जन उपस्थित थे। क्रांस कंट्री दौड़ में लगभग 75 से 100 बालक-बालिका एवं निर्णायकों ने प्रतिभाग किया। क्रांस कंट्री दौड़ में क्रमाश: 01 से 10 वें स्थान पर रहे विजेता खिलाडियों को पुरस्कार वितरण किये गये।

यहां देखिये क्रांस कन्ट्री दौड़ प्रतियोगिता के परिणाम –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *