HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : निर्माणाधीन भवन से सड़क पर गिरा युवक, गम्भीर हालत...

Almora News : निर्माणाधीन भवन से सड़क पर गिरा युवक, गम्भीर हालत में हल्द्वानी रेफर

🔴 exclusive रिपोर्ट

ढोकाने वॉटरफॉल में अराजकता: जागा प्रशासन, अब तैनात होगी पुलिस!

ADVERTISEMENTS

CNE REPORTER, ALMORA

यहां मकान की छत पर धूप सेक रहा एक व्यक्ति छत में गिरने से गम्भीर रूप से घायल हो गया है। उसे यहां जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसकी हालत गम्भीर होने के चलते उसे हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गौरव पवार उम्र 30 साल पुत्र भगवान दास आज सुबह अपने घर के सामने निर्माणाधीन एक भवन में धूप सेकने जा रहा था। छत में चढ़ते वक्त अचानक उसका सीढ़ी में उसका पैर फिसल गया और वह करीब 20 फीट की ऊंचाई से नीचे जमीन में जा गिरा। पता चला है कि जहां से वह गिरा है वहां सीढ़ियों पर रैलिंग नही है, जिस कारण संतुलन बिगड़ने पर वह सीधे नीचे गिर गया। युवक के सिर में गंभीर चोट आई है और कान से काफी खून बह रहा है। परिजन व आस पास के लोग घायल को यहां जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने युवक का प्राथमिक उपचार किया। युवक की हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। समाचार लिखे जाने तक युवक की हालत गम्भीर बताई जा रही थी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments