HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: नशे में बिना डीएल स्कूटी चलाने वाला युवक गिरफ्तार

Almora News: नशे में बिना डीएल स्कूटी चलाने वाला युवक गिरफ्तार

— नशा चढ़ाकर हंगामा काट रहे तीन अन्य दबोचे
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
देहरादून जिले का निवासी एक 23 वर्षीय युवक शराब के नशे में स्कूटी चला रहा था, लेकिन द्वाराट में पुलिस गिरफ्त में आ गया। दूसरी तरफ जिले के द्वाराहाट थानांतर्गत शराब पीकर उत्पात मचा रहे तीन लोग भी गिरफ्तार हुए हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad

मामला गत गुरुवार का है। चेकिंग पर निकले द्वाराहाट थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बिष्ट ने जब दूनागिरी रोड स्कूटी संख्या UK 04V-5703 को रोका और चेक किया, तो उसके चालक 23 वर्षीय आकाश डोभाल पुत्र जगत राम, निवासी ग्राम कुन्ना, थाना चकराता, जनपद देहरादून को शराब के नशे में पाया। इसके अलावा वह बिना डीएल के स्कूटी चला रहा था। इस पर पुलिस ने उसे मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत गिरफ्तार कर उसकी स्कूटी सीज कर ली।
नशा चढ़े तीन गिरफ्तार

द्वाराहाट थानांतर्गत ही पुलिस ने 03 व्यक्तियों को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर उत्पात मचाने पाया। इस पर धारा 81 पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत उन्हें गिरफ्तार कर लिया और अस्पताल में उनका मेडिकल कराया। गिरफ्तार व्यक्तियों में कन्हैया लाल पुत्र किशन राम निवासी ग्राम भण्डरगांव, बग्वालीपोखर, धीरज अधिकारी पुत्र धन सिंह निवासी ग्राम बसेरा, पोस्ट छतगुल्ला व वरुण पाल पुत्र चन्द्र पाल, निवासी नियर शिशु मंदिर स्कूल द्वाराहाट शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments