अल्मोड़ा। यहां विकास भवन से सटे निर्माणाधीन कलेक्ट्रेट के पास भवन निर्माण सामग्री (मार्बल) उतारते समय एक युवक की निर्माण साम्रगी के नीचे दबने से मौत हो गई है, जबकि उसका भाई गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गत देर रात्रि यहां विकास भवन के निकट निर्माण सामग्री से लदा ट्रक पहुंचा। जिसमें रखे विशाल मार्बल को उतारने में कई लोग जुटे थे। इस बीच अचानक तलाड़बाड़ी निवासी जगदीश सिंह (उम्र 40 वर्ष) पुत्र अमर सिंह अचानक मार्बल के नीचे दब गये। उनके साथ ही उनके भाई संजय सिंह भी चोटिल हुए। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां जगदीश सिंह को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि संजय का उपचार चल रहा है। इधर इस घटना के बाद से मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि मृतक के तीन नाबालिग बच्चे हैं। जिनमें एक 12 साल की पुत्री, 10 साल का पुत्र और 6 साल की पुत्री शामिल हैं।

