कनाडा। चीन की खिलाफत में भारत से अधिक सशक्त प्रदर्शन कनाडा में हो रहे हैं। आज यहां तमाम भारतीय मूल के नागरिकों ने चीन के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन करके अपने गुस्से का इजहार किया। खास बात यह रही कि इस प्रदर्शन में भी पूर्व की तरह कनाडा के मूल नागरिक भी शामिल हुए। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार इंडो कनेडियन ऐसोसिएशन के बैनर तले लगभग 500 की संख्या में लोग वैंकूवर स्थित चाइनीज एम्बेसी के आगे एकत्रित हुए। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व इंडो—कनेडियन एसोसिएशन के मनेन्दर सिंह गिल तथा इंडियन—तिब्बतियन कम्यूनिटी के आशीष मनराल व तेनजिंग ने किया। एंटी चाइन प्रोटेस्ट की स्पोक्स परसन के तौर पर नीमा मनराल भी इसमें शामिल हुईं। प्रदर्शनकारियों ने ‘फ्री तिब्बत’, ‘फ्री हांगकांग’, ‘बॉयकाट चाइन’, ‘भारत माता की जय’ ‘वंदे मातरम’, ‘वी सैल्यूट इंडियन आर्मी’, ‘फ्री कनेडियन माइकल्स’, ‘फ्री डेमोक्रेसी’ आदि के नारे लगाये। इसके बाद प्रदर्शनकारी इंडो—तिब्बतियन सोसाइटी के सदस्यों के साथ ब्राड वे वैंकूवर डॉउन टाउन की सड़कों से गुजरा और नारे लगाये। राह में चलते हुए मुसाफिरों व वाहन चालकों ने इस प्रदर्शन का स्वागत किया। ज्ञात रहे कि चीन के खिलाफ कनाडा में यह दूसरा प्रदर्शन है। पहला प्रदर्शन 18 जून, 2020 को हुआ था। यह दूसरा प्रदर्शन आज हुआ है। खास बात तो यह है कि इस दूसरे प्रदर्शन में नागरिकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। इंडो—कनेडियन नागरिक जैसे इस प्रदर्शन के माध्यम से चीन को उसकी औकात दिखाने को आमादा रहे।
कनाडा में गूंजे फ्री तिब्बत एंड फ्री हांगकांग के नारे ! कनेडियन नागरिकों ने वाहन के हॉर्न बजा किया समर्थन, जरूर पढ़िये यह ख़बर….
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

