HomeUttarakhandAlmoraBig Breaking - अल्मोड़ा : बाजार गये युवक की गुलदार के हमले...

Big Breaking – अल्मोड़ा : बाजार गये युवक की गुलदार के हमले में मौत, जागेश्वर के समीप जंगल में पड़ी मिली खून से सनी लाश

ADVERTISEMENTS

पनुवानौला/अल्मोड़ा। यहां बाजार सामान लेने गये एक व्यक्ति को दिन दहाड़े गुलदार ने मार डाला। मृतक के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना के बाद से क्षेत्र में जबरदस्त दहशत है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार धौलादेवी ब्लाक के काना गांव निवासी धन सिंह पुत्र अमर सिंह (40) कल घर से जागेश्वर बाजार को सामान लेने गया था। जब धन सिंह रात तक घर वापस नही आया तो घर वालों ने खोजबीन की पर कहीं पता नही लग पाया। आज सुबह राहगीरों ने जागेश्वर के समीप ही जंगल में ही लहूलुहान हालत में पाया। गुलदार ने धन सिंह के गले व मुंह में वार किया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। मौके पर नायब तहसीलदार दीवान सिंह सलाल, पटवारी जागेश्वर गोपाल बिष्ट, तनुज जोशी, वनक्षेत्राधिकारी जागेश्वर अंजनी, त्रिलोक मेहता, काना के प्रधान दान सिंह मेहता आदि मौजूद रहे। शव को पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा भेजा जा रहा है। इधर ग्रामीणों ने तत्काल गुलदार को आदमखोर घोषित करने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments