HomeBreaking NewsBig Breaking, Uttarakhand : मंदिर परिसर में मिली युवक की खून से...

Big Breaking, Uttarakhand : मंदिर परिसर में मिली युवक की खून से सनी लाश, हत्या की आशंका

ADVERTISEMENTS

रामनगर में एक मंदिर परिसर में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। यह लाश बाईपास पुल के नीचे, हल्द्वानी प्राइवेट बस अड्डे के पास स्थित मंदिर परिसर में पड़ी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई ने शव की शिनाख्त कर ली है।

घटनास्थल के पास जांच में जुटी पुलिस

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर हल्द्वानी प्राइवेट बस अड्डे के समीप व नये पुल के नीचे स्थित जाहरवीर महाराज के मंदिर परिसर में एक युवक की लहूलुहान हालत में लाश मिली। सूचना मिलने पर सीओ बलजीत सिंह भाकुनी और कोतवाल अबुल कलाम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने शव को कब्जे में लिया।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

पूछताछ के दौरान मृतक के बड़े भाई पप्पू कश्यप पुत्र सीता राम कश्यप निवासी मोहल्ला बंबाघेर ने की। उसने बताया कि यह लाश उसके भाई चंद्रसेन कश्यप उर्फ चांद बाबा 38 वर्ष की है। शव को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि पत्थर या किसी भारी वस्तु से कुचल उसकी हत्या की गई हो।

उत्तराखंड ब्रेकिंग : एक सप्ताह और बढ़ाया जायेगा कोविड कर्फ्यू, लेकिन मिलेगी यह छूट, सोमवार को होगा अंतिम फैसला

पुलिस ने बताया कि मृतक विगत 08 वर्ष से अपने घर नहीं आया था और मंदिर में ही रहता था। उसने विवाह भी ​नही किया है। इधर एस पी सिटी जगदीश चन्द्र ने भी घटनास्थल पर आकर आवश्यक जानकारी ली। पुलिस के अनुसार परिजनों की तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।

उत्तराखंड में सुधर रहे कोरोना के हालात, नए मामलों कमी दर्ज, आज 1927 मरीज हुए ठीक

शानदार पहल : यहां बिना वैक्सीनेशन के नही मिलेगी शराब, अब वाइन शॉप की बजाए टीकाकरण की लाइन में खड़े दिख रहे पियक्कड़

कनाडा के इंडियन रेसिडेंशियल स्कूल से मिली दफन की गई 215 बच्चों की लाशें, खुदाई का काम जारी

Uttarakhand : प्रेमी के साथ मिलकर पति की कर दी हत्या, ​कहा हार्ट अटैक से हो गई मौत, पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी

CNE National : यहां तीन बच्चों की मां ने एक सिपाही पर लगाया दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप, फिर नहर में कूद दे दी जान

शर्मनाक : पुल से नदी में फेंक दिया कोरोना संक्रमित का शव, एक ने पहनी थी पीपीई किट

Special News : मरीज में ब्लैक, व्हाइट और यलो फंगस एक साथ, लेकिन मौत हुई हार्ट अटैक से, देश में पहली बार देखा गया ऐसा अनोखा केस

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments