HomeCrimeदिल्ली मेट्रो में महिला के साथ युवक ने की इतनी गंदी हरकत,...

दिल्ली मेट्रो में महिला के साथ युवक ने की इतनी गंदी हरकत, शेयर की तस्वीरें

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर। देश की राजधानी दिल्ली के मेट्रो स्टेशन से अकसर कुछ न कुछ वायरल हो जाता है। इस बार एक महिला ने अपने साथ हुई गंदी हरकत का किस्सा सोशल मीडिया में न केवल शेयर किया है, बल्कि ऐसी हरकत करने वाले व्यक्ति की तस्वीर भी साझा कर दी है।

दरअसल, पेशे से साफ्टवेयर इंजीनियर ऋषिका गुप्ता ने अपने X (Twitter) में दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वी उनके पीछे से कपड़ों की ली गई है। उनकी पेंट पर कुछ दाग व गंदगी दिखाई दे रही है। आरोप है कि इस व्यक्ति ने एक्सीलेटर पर पीछे से चलते हुए लड़की पर थूका है।

जिसके बारे में Rishika Gupta ने कहा कि वह जो कुछ शेयर कर रही हैं, वह एक वास्तविक घटना है और उसके साथ एक अज्ञात व्यक्ति ने जानबूझकर यह हरकत की है। ऋषिका ने कहा कि जब कोई आपके साथ गलत करता है, तो वे आमतौर पर सॉरी कहता है, लेकिन इस व्यक्ति ने उससे माफी तक नहीं मागी। आगे वह लिखती है कि उस व्यक्ति ने पीछे से उन पर थूका था, जिसके पूरे निशान उनकी पेंट पर छा गए हैं।

पहले थूका फिर बोला तूझे क्या लगता है मैं तंबाकू खाता हूं

ऋषिका गुप्ता आगे कहती हैं कि जब तक उन्हें एहसास नहीं हुआ कि उसने मुझ पर थूका है तब तक उस व्यक्ति ने कुछ नहीं कहा। जब मुझे एहसास हुआ और मैंने उससे पूछा, तो उसने मुंह में तंबाकू लेकर कहा, “तुझे क्या लगता है, मैं तंबाकू खाता हूं।” वह इतना बेशर्म था कि जब मैंने खुद को थोड़ा साफ किया तो मैंने गुस्से में अपना रूमाल उस पर फेंक दिया और उसने उसे अपने पास रख लिया (जैसा कि तस्वीर में भी दिख रहा हैं)।

उसने अपनी पोस्ट में कहा है कि वह यह सब इसलिए शेयर कर रही हैं कि भविष्य में किसी अन्य महिला के साथ ऐसी हरकत न हो। अधिकांश लोग इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इसके बावजूद कुछ लोग ऋषिका गुप्ता से सवाल पूछ रहे हैं कि उसने किस अधिकार से प्रतिबंध के बावजूद मेट्रो में तस्वीरें खींची और बिना किसी प्रमाण के एक व्यक्ति की तस्वीर क्यों साझा की है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments