अल्मोड़ा: शराब के नशे में बाइक चलाने पर चालक गिरफ्तार, मोटरसाइकिल सीज

0
अल्मोड़ा: शराब के नशे में बाइक चलाने पर चालक गिरफ्तार, मोटरसाइकिल सीज
अल्मोड़ा: शराब के नशे में बाइक चलाने पर चालक गिरफ्तार, मोटरसाइकिल सीज

मोरनौला पुलिस की कार्रवाई, 13,500 रुपये का कोर्ट चालान

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। लमगड़ा थाना क्षेत्र में मोरनौला पुलिस ने शराब के नशे में मोटरसाइकिल चलाते हुए एक चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मोटरसाइकिल सीज कर चालक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 13,500 रुपये का कोर्ट चालान किया।


ADVERTISEMENTS

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोडके ने जनपद में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित एवं सुचारू बनाए रखने के लिए सभी थानाध्यक्षों और यातायात प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। इन निर्देशों में शराब के नशे में वाहन चलाने, ओवरलोडिंग, तेज गति एवं लापरवाही से वाहन चलाने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने को कहा गया है।

इसी क्रम में 20 अक्टूबर 2026 को क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत के पर्यवेक्षण तथा लमगड़ा थाना प्रभारी के नेतृत्व में मोरनौला पुलिस चौकी प्रभारी नरेश कोहली पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान मोटरसाइकिल चालक जीवन सिंह कपकोटी, निवासी ग्राम कपकोट, थाना लमगड़ा, जनपद अल्मोड़ा को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया और मोटरसाइकिल को सीज कर दिया। साथ ही, मोटर वाहन अधिनियम के तहत 13,500 रुपये का कोर्ट चालान किया गया।

पुलिस की अपील

पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और शराब का सेवन करने के बाद किसी भी प्रकार का वाहन नहीं चलाने की अपील की है। नशे में वाहन चलाने से चालक के साथ-साथ सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की जान भी खतरे में पड़ सकती है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध पुलिस की चेकिंग एवं कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS
CNE SPECIAL एक रहस्य, जो 89 साल बाद भी कायम है
अंतरराष्ट्रीय विशेष रिपोर्ट

Amelia Earhart Mystery: 9 लाख डॉलर खर्च, पांच दिन का समुद्री सफर और अंत में निकला पेड़ों का ढेर!

उपग्रह तस्वीरों में दिखा था विमान जैसा रहस्यमयी सुराग। जांच में क्या निकला? जानिए दुनिया की सबसे चर्चित विमानन गुत्थियों में से एक की पूरी कहानी।

पूरी खबर पढ़ें