HomeCrimeरुद्रपुर ब्रेकिंग : स्मैक के साथ पकड़े युवक ने चाकू से हमला...

रुद्रपुर ब्रेकिंग : स्मैक के साथ पकड़े युवक ने चाकू से हमला कर खुद को किया घायल

ADVERTISEMENTS

रुद्रपुर। पुलिस ने स्मैक के साथ एक ड्रग्स हैंडलर को पकड़ तो लिया लेकिन उसकी जामा तलाशी लेना भूल गई। नतीजा यह रहा कि जब पुलिस उसे चौकी ले जा रही थी तो उसने स्वयं को चाकू मार कर घायल कर लिया। अब पुलिस उसे चौकी के बजाए पहले चिकित्सालय लेकर गई है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को स्मैक की स्थानीय तस्करी कर रहे एक युवक के बारे में जानकारी मिली थी। इस सूचना पर पुलिस ने रंपुरा के रेशमबाड़ी में संदिग्धों पर रंपुरा चौकी प्रभारी केजी मठपाल और उनकी टीम ने संदिग्धावस्था में दिख रहे एक युवक को रोकना चाहा तो वह भागने लगा लेकिन पुलिस ने घेराबंदी करके उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से 12 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

? ताजा खबरों के लिए ज्वाइन व्हाट्सएप ग्रुप Click Now ?

पुलिस ने उसे पकड़ कर पुलिस चौकी ले जाने लगी लेकिन तभी अचानक युवक ने एक अप्रत्याशित एक्शन करते हुए अपने कपड़ों में छिपाया हुआ चाकू निकाला और अपपने आप पर ही चाकू से हमला कर दिया उसे लेकर जा रहे पुलिस के जवान जब तक कुछ समझ पाते तक तक उसके जख्मों से खून रिसने लगा। पुलिस ने जैसे तैसे उससे चाकू छीना आर उसे चिकित्सालय पहुंचाया। गिरफ्तार किए गए ड्रग्स हैंडलर का नाम नवाब बताया जा रहा है। वह खेड़ा का रहने वाला है।

रुद्रपुर : बहन की इज्जत बचा रहे भाई की हत्या के मामले में हत्यारों को दस-दस वर्ष के कारावास की सजा, मुख्य आरोपी को तीस हजार जुर्माना भी लगाया

सूदखोरों से परेशान ज्वैलर का 4 सदस्यीय परिवार फांसी पर झूला, सभी की मौत

मोटाहल्दू : 48 आईटीबीपी जवान व मोटाहल्दू, हल्दूचौड़, कठघरिया में चार कोरोना पाजिटिव, 98 की रिपोर्ट आनी शेष

किच्छा : दोस्त की गैरमौजूदगी घर में घुसकर महिला से बलात्कार की कोशिश

किच्छा : उत्तराखंड-यूपी बॉर्डर पर लोगों की कोरोना जांच शुरू, लिए जा रहे 1050 रुपए

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments