सर्वोदय इंटर कालेज जयंती की प्रबंध समिति सदस्यों का नोटिस, सदस्यता सत्यापित करने का दिया वक्त

0

सीएनई रिपोर्टर, जैंती
अल्मोड़ा जिलांतर्गत सर्वोदय इण्टर कॉलेज जयंती की प्रबंध समितियों को अपनी सदस्यता के सत्यापन के लिए 5 अक्टूबर तक का समय दिया गया है। इस​ तिथि तक सदस्यता का सत्यापन नहीं कराने पर सदस्यता खुद—ब—खुद रद्द मान ली जाएगी। इस आशय का पहला नोटिस विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रकाश लाल वर्मा ने जारी किया है। यहां याद दिला दें कि वर्ष 2015 से प्रबंध समिति के चुनाव नहीं हो पाए हैं। इसलिये प्रधानाचार्य ने यह कदम उठाया है।
विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों की सदस्यता सत्यापित करने हेतु प्रथम नोटिस जारी करते हुए प्रधानाचार्य ने समिति के समस्त सदस्यों से अनुरोध किया है कि वे आगामी 5 अक्टूबर तक अपनी सदस्यता सत्यापित कराना सुनिश्चित करें। इसके लिए उन्हें किसी कार्यदिवस को विद्यालय के कार्यालय में आधार कार्ड की छायाप्रति जमा करनी होगी। इस तिथि तक सदस्यता सत्यापित नहीं कराने की स्थिति में सदस्यता रद्द मान ली जायेगी। उल्लेखनीय है कि सर्वोदय इण्टर कॉलेज जयंती में प्रबंध समिति के अधीन संचालित अर्द्ध सरकारी विद्यालय है, मगर यहां वर्ष 2015 से प्रबंध समिति के चुनाव नहीं हो सके हैं। वर्तमान में इस विद्यालय के संचालक का दायित्व खण्ड शिक्षा अधिकारी लमगड़ा के पास है। प्रबंध समिति के चुनाव नहीं होने से विद्यालय की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति में बाधा उत्पन्न हो रही है। अब प्रधानाचार्य का यह प्रयास लोगों द्वारा सराहा जा रहा है।


ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS