देहरादून। दो दिन का उत्तराखंड दौरा पूरा करके उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ के लिए रवाना हो गए। अब से कुछ देर पहले उन्हें जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेेंद्र सिंह रावत ने विदाई दी। विदाई के समय टीएसआर ने उन्हें केदारनाथ मंदिर की अनुकृति भेंट की। योगी के साथ उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी विदा हो गये। योगी ने दो दिन के उत्तराखंड प्रवास के दौरान केदारनाथ और बद्रीनाथ मंदिरों में जाकर भगवान के दर्शन किए।
ADVERTISEMENTS

ADVERTISEMENTS


