HomeUttarakhandAlmoraRanikhet News : मुख्यमंत्री धामी के समक्ष रखी रामनगर—रानीखेत रेल लाइन बिछाने...

Ranikhet News : मुख्यमंत्री धामी के समक्ष रखी रामनगर—रानीखेत रेल लाइन बिछाने व जिला बनाने के वर्षों पुरानी मांग, सीएम ने दिया सकारात्मक आश्वासन

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

रामनगर—रानीखेत रेल लाइन बिछाने, जिला घोषित करने सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर नागरिकों का एक शिष्टमंडल सीएम पुष्कर सिंह धामी मिला। सीएम ने सभी मांगों को गम्भीरता से सुनने के बाद शीघ्र ही अग्रिम कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रानीखेत को जिला घोषित करने, रानीखेत कोऑपरेटिव ड्रग फैक्ट्री को आयुर्वेदिक विश्व विद्यालय का दर्जा देने, रामनगर—रानीखेत रेल लाइन बिछाने व छावनी अन्तर्गत विकास कार्य हेतु धन आंवटित करने की मांग की।

सीएम ने शिष्टमंडल को भरोसा दिलाया कि वह संबं​धित अधिकारियों को इस हेतु आवश्यक आदेश जारी करेंगे। उन्होनें कहा कि सरकार क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए कटिबद्ध है व इव समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जायेगा। शिष्टमंडल ने क्षेत्र के कई अन्य मंत्रियों धन सिंह रावत, बिशन सिंह चुफाल, सहित कई मंत्रियों से भी समस्याओं को लेकर मुलाकात की।

शिष्टमंडल में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दीप भगत, पूर्व छावनी उपाध्यक्ष मोहन नेगी, संजय पन्त, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री नरेन्द्र रौतेला, गिरीश भगत, विमल भट्ट, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नरेन्द्र बिष्ट, पूर्व कोऑपरेटिव अध्यक्ष पान सिहं मावड़ी, हरीश जोशी आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments