HomeUttarakhandBageshwarमहंगा पड़ा पुलिस के फेसबुक पेज पर गलत कमेंट, चालान, मांगनी पड़ी...

महंगा पड़ा पुलिस के फेसबुक पेज पर गलत कमेंट, चालान, मांगनी पड़ी माफी

ADVERTISEMENTS

✒️ कहा, ”नशे की हालत में कर दिया कमेंट (Comment)”

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर/ यहां एक युवक को पुलिस के फेसबुक पेज (Facebook Page) पर गलत कमेंट करना महंगा पड़ गया। उसने पुलिस द्वारा पकड़ी गई 56 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब को 70 पेटी बता दिया और पुलिस पर माल कम दिखाने का आरोप लगा डाला, लेकिन पुलिस की छवि धूमिल करने के इस प्रयास ने उसी की किरकिरी कर डाली। बहरहाल, उसने पुलिस से माफी मांगी और चालान से बात निपट गई।

पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार वर्मा ने कहा कि पुलिस की छवि खराब करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। 56 पेटी शराब पकड़ी गई और इसका खुलासा उन्होंने स्वयं किया। उन्होंने बताया कि जब पुलिस ने अपनी इस उपलब्धि को अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया। एक फेसबुक यूजर ने उस पर कमेंट लिखा कि उस पिकअप में 70 पेटी शराब थी। पुलिस जब्त माल को कम दिखा रही है और ये भी लिखा कि उसके पास वीडियो भी है। इतन ही नहीं उसने डीजीपी को भी टैग कर दिया।

मामला स्पष्ट करने के लिए फेसबुक यूजर की पुलिस ने पहचान की और उसे गुरुवार को तलब किया। पूछताछ में पता चला कि उसने नशे में यह कमेंट लिखा और उसके पास कोई वीडियो नहीं है। उसने भविष्य में ऐसी गलती नहीं करने की बात कही और क्षमा याचना की। इस पर उसका चालान काटकर छोड़ दिया गया। एसपी ने कहा कि यदि भविष्य में कोई पुलिस की छवि धूमिल करने जैसा कृत्य करता है, तो उसके विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments