HomeBreaking Newsखरीदना चाहेंगे यह 30 फीट दूर तक आग उगलने वाला कुत्ता, कीमत...

खरीदना चाहेंगे यह 30 फीट दूर तक आग उगलने वाला कुत्ता, कीमत 7.84 लाख

ADVERTISEMENTS
📌 आपके एक इशारे में चंद सेकंड में तबाह कर देगा टारगेट

👉 रात को भी अपने लक्ष्य को देख पाने में सक्षम

Robot Dog, Flame-throwing 

Firethrow Robot Dog: आत्मरक्षा और अपने घर की सुरक्षा के लिए बहुत से लोग महंगे कुत्ते खरीदना पसंद करते हैं। यदि कोई आपसे कहे कि उसके पास एक ऐसा कुत्ता है जो न केवल दौड़ता—भागता और भौंकता है, बल्कि आपके सिर्फ एक इशारे पर 30 फीट की दूरी तक आग भी उगल सकता है, तो क्या आप यकीन करेंगे। जी हां, यह हकीकत है। अमेरिका की एक कंपनी ने ऐसा ही रोबो डॉग बनाया है, जिसे विश्व भर में flame-throwing robotic dog यानी आग उगलने वाला कुत्ता के नाम से जाना जा रहा है।

Robot Dog
Robot Dog

अमेरिका की लैब में हुआ तैयार Robot Dog

बता दें कि अमेरिका की लैब में एक ऐसे रोबोट तैयार किया गया है, जो 30 फिट लंबी दूरी तक मार करने वाली आग उगलने में सक्षम है। सीधे कहें तो यह रोबोट कुत्ता 30 फीट दूर मौजूद किसी भी वस्तु को चंद सेकेंडों में भस्म कर सकता है। इस रोबोट को तैयार करने वाली अमेरिकन कंपनी ने इसका नाम Thermonator रखा है। यह  flamethrower से लैस है।

Robot Dog
Robot Dog

कंपनी ने बताया कैसे करता है काम

ओहायो स्थित रोबोट को बनाने वाली Throw flame Company का कहना है कि ‘थर्मोनेटर’ पहला डॉगी रोबोट है, जो अग्नि उपकरण को धारण किए है। कंपनी की वेबसाइट में इस बारे में विस्तार से प्रकाश डाला गया है। बताया गया है कि आदेश मिलने पर यह थर्मोनेटर कहीं भी आग की लपटें फेंक सकता है। यह रोबोट आग की लपटों को एक लेजर द्वारा नियंत्रित करता है। इस रोबोट को first person view controller द्वारा संचालित किया जाता है। Robot Dog में लगे Laser Beam अंधेरे में भी अपने टारगेट की पहचान और वार कर सकता है।

https://twitter.com/visegrad24/status/1782907269153247483?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1782907269153247483%7Ctwgr%5E42c81a324090ff78f3232ab9c61f8639a7cdd015%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fnews%2Fworld%2Famerica-created-a-fire-throw-robodog-it-turns-flames-come-out-30-feet-long-video-viral-2673292

रात में भी काम कर सकता है रोबोट

यह डॉग रोबोट अंधेरे में भी अपने टारगेट को पहचान लेता है। इससे कोई चूक नहीं हो सकती। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि यह एक लेजर बीम की सहायता से किस तरह आग बढ़कर हमले की तैयारी कर रहा है। इसे देख कर किस्से—कहानी में दिखने वाले ड्रैगन की छवि आंगों के सामने आ जाती है। यह Robot Dog सामान्य कुत्तों की तरह उछलता भी है। इसमें कमाल का डिफेंस सिस्टम भी मौजूद है।

जमी बर्फ को मिनटों में काट देता है

रोबोट डॉग लाइट Detection and Ranging Technology से संचालित होता है। जिसका प्रयोग कुछ कारों और 3डी मैपिंग में भी होता है। लाइट डिटेक्शन एंड रेंजिंग का उपयोग उन ड्रोन कैमरों में भी किया जाता है, जिनको सघन इलाके में प्रयोग किया जाता है। कंपनी के मुताबिक, इसमें से निकलने वाली आग का उपयोग बर्फ को हटाकर रास्ता बनाने में किया जा सकता है, साथ ही Entertainment and special effects के लिए भी इसका उपयोग हो सकता है।

https://twitter.com/nypost/status/1782990613236888048

कंपनी ने कहा ​आप खरीदें, हम देंगे डिलीवरी

कंपनी ने बताया कि यह Firethrow Robodog अब डिलेवरी के लिए उपलब्ध है। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक इसकी कीमत 9420 डॉलर रखी गई है, यानी भारतीय रुपयों की बात करें तो इसे 9420 डॉलर यानी करीब 7.84 लाख रुपये में खरीदा जा सकता है। हालांकि शायद कंपनी ने यह बात मजाक में ही कही है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments