HomeUttarakhandAlmoraऐतिहासिक बेतालेश्वर मंदिर में कोरोना संक्रमण को देखते हुए सार्वजनिक पार्थिव पूजन...

ऐतिहासिक बेतालेश्वर मंदिर में कोरोना संक्रमण को देखते हुए सार्वजनिक पार्थिव पूजन कार्यक्रम स्थगित ! अभय साह को मिली कार्यकारी कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी, समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
ऐतिहासिक व अपार श्रद्धा के केंद्र बेतालेश्वर मंदिर में इस साल कोरोना काल को देखते हुए सार्वजनिक पार्थिव पूजा का आयोजन स्थगित कर दिया गया है। पूजन केवल प्रतीकात्मक रूप में होगा। बेतालेश्वर मंदिर सेवा समिति की मासिक बैठक में यह निर्णय लिया गया है।
बैठक में सर्वसम्मति से कार्यकारी कोषाध्यक्ष का दायित्व अभय साह को सौंपा गया। तय हुआ कि आय—व्यय के हिसाब—किताब की संपूर्ण जिम्मेदारी अब श्री साह की होगी। इससे पूर्व महासचिव दिनेश गोयल द्वारा समिति का आय—व्यय प्रस्तुत किया गया, जिसे स्वीकार कर लिया गया। इस मौके पर मंदिर परिसर के निर्माण में सहयोग करने पर राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व राज्यमंत्री बिट्टू कर्नाटक, समिति के उपाध्यक्ष रावअवतरा का आभार व्यक्त किया गया। तय हुआ कि कोरोना काल समाप्त होने पर सभी का यथोचित स्वागत किया जायेगा। मंदिर में सीसीटीवी कैमरे लगाने का भी निर्णय लिया गया। यह भी निर्णय लिया गया कि मंदिर के रखरखाव हेतु समिति के पांच सदस्य प्रति सप्ताह मंदिर जायेंगे। बैठक की अध्यक्षता कैलाश जोशी, संचालन दिनेश गोयल ने किया। इस अवसर पर सूरज साह, राकेश जोशी, कंचन चौधरी, नरेंद्र लाल साह, कैलाश जोशी, दीप चंद्र जोशी, कृष्णा कांडपाल, राजेंद्र सिंह बिष्ट, अभय साह, मनोज वर्मा, कमलेश जोशी, मनोज साह, आशुतोष साह, मनीष साह, हरीकृष्ण खत्री, दिनेश जोशी, हरीश सतवाल, दीपक तिवारी, पूरन चंद्र भट्ट, कुंदन बिष्ट आदि उ​पस्थित थे।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments