HomeHimachalनालागढ़ न्यूज : ट्रक आपरेटर यूनियन परिसर में सौर ऊर्जा पर...

नालागढ़ न्यूज : ट्रक आपरेटर यूनियन परिसर में सौर ऊर्जा पर कार्यशाला

नालागढ़। हिमाचल प्रदेश में हिम ऊर्जा द्वारा सौर फोटोवॉल्टिक कार्यक्रम के अंतर्गत अगस्त 2021 तक 15 मेगावाट के ग्रिड से जुड़े सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए जा रहे हैैं। इस कार्यक्रम की अधिकतर इकाइयां घरेलू उपभोक्ताओं के लिए स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि प्रदेश के आम आदमी को सरकार की इस योजना का अधिक से अधिक लाभ मिल सके। यह जानकारी हिम ऊर्जा की मुख्य कार्यकारी अधिकारी रूपाली ठाकुर ने नालागढ़ में ट्रक यूनियन कार्यालय भवन के सभागार में हिम ऊर्जा द्वारा आयोजित एक दिवसीय जागरूकता शिविर के दौरान दी।

ADVERTISEMENTSAd

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की इस योजना में 3 किलो वाट तक के सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने के लिए 40% अनुदान दिया जा रहा है जबकि 3 से 5 किलो वाट तक के लिए 20% अनुदान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि समूची प्रक्रिया के पश्चात संयंत्र स्थापित हो जाने के उपरांत हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा भी इस योजना के लाभार्थियों को प्रति किलो वाट 4000रूपये की राशि प्रदान की जा रही है। सौर ऊर्जा संयंत्रों के लिए दिया जाने वाला उपदान केवल बिजली के घरेलू उपभोक्ताओं को ही दिया जा रहा है। रूपाली ठाकुर ने बताया कि योजना के इच्छुक लाभार्थियों को हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड से सहमति पत्र प्राप्त करने के पश्चात केंद्रीय सब्सिडी को छोड़कर केबल उपभोक्ता अंश ही हिमुर्जा कार्यालय में जमा करवाना होगा।

रूपाली ठाकुर ने कहा कि जिला सोलन के नालागढ़ उपमंडल में ज्यादा गर्मी होने के कारण इस क्षेत्र में प्रदेश के अन्य क्षेत्रों की अपेक्षा बिजली की अधिक खपत होती है इसी लिए उन्होंने इस क्षेत्र में छत पर लगने वाले ग्रिड से जुड़े सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने के लिए इस क्षेत्र को पहली प्राथमिकता दी है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से इस योजना का ज्यादा से ज्यादा लाभ प्राप्त करने की अपील की है।
कार्यशाला में सर्व प्रथम हिम ऊर्जा के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी सोलन राजेंद्र कुमार शुक्ला ने मुख्य अतिथि सहित सभी आए हुए मेहमानों का स्वागत किया। राजेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि जिला सोलन में अब तक 1.51 मेगावाट ग्रिड से जुड़े सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं जिनके द्वारा रोजाना लगभग 7589 यूनिट बिजली पैदा की जा रही है। इसके पश्चात वरिष्ठ परियोजना अधिकारी शिमला विनीत सूद ने ग्रिड से जुड़े छत पर लगने वाले सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने की समूची प्रक्रिया तथा तकनीकी पहलुओं बारे विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यशाला में पूर्व में योजना के लाभार्थियों में ट्रक यूनियन नालागढ़ के प्रधान विद्या रतन चौधरी तथा कोषाध्यक्ष वीर सिंह चंदेल ने अपने अनुभव सांझा किए। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा अपने घरों की छतों पर स्थापित किए गए सौर ऊर्जा संयंत्रों से स्थापना के आरंभिक 2 वर्षों के दौरान ही लागत की वसूली हो गई है। शिविर में 18 व्यक्तियों को समूची प्रक्रिया के पश्चात हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद लिमिटेड द्वारा घरों की छतों पर सोलर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने के लिए अनापत्ति पत्र प्रदान किए गए।


इस अवसर पर हिमऊर्जा से संबंधित उत्पादों के लिए प्रदेश सरकार द्वारा अधिकृत विक्रेताओं द्वारा प्रदर्शनी भी लगाई गई, जहां पर लोगों ने उत्पादों की लागत व तकनीकी पहलू में बारे गहन रुचि दिखाई। उपस्थित लोगों के द्वारा हिम ऊर्जा की ओर से आए विशेषज्ञ से योजनाओं व उत्पादों के बारे में प्रत्यक्ष चर्चा भी की।
कार्यशाला में हिमुर्जा, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद लिमिटेड के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अलावा 100 से अधिक लोगों ने भाग लिया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments