Big Breaking : देखिये वीडियो, बागेश्वर से दिल्ली जा रही रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त, यात्रियों में मची चीख—पुकार, आधे दर्जन से अधिक घायल

सीएनई रिपोर्टर सुयालबाड़ी यहां बागेश्वर से दिल्ली जा रही भवाली डिपो की एक रोडवेज बस काकड़ीघाट के निकट अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई।…

सीएनई रिपोर्टर सुयालबाड़ी

यहां बागेश्वर से दिल्ली जा रही भवाली डिपो की एक रोडवेज बस काकड़ीघाट के निकट अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। इस दुर्घटना में कई यात्री घायल हो गये हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तराखंड परिवहन निगम की बागेश्वर से हल्द्वानी के निकली बस खंख्या यूके 07 पी ए 3286 काकड़ीकाट के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों की अनुसार जैसे ही बस पलटी यात्रियों में मारे दहशत के चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू किया गया। स्थानीय नागरिकों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया। इस दुर्घटना में मनोज जोशी 28 साल, पुत्र विशम्भर जोशी निवासी रीमा, बागेश्वर। विक्रम सिंह 28 साल, पुत्र रविन्द्र सिंह निवासी तहसील रोड बागेश्वर। रविन्द्र सिंह 40 साल, पुत्र महेंद्र सिंह निवासी तहसील रोड, बागेश्वर। विनोद चंद्र पांडे पुत्र भवानी दत्त पांडे निवासी कालाढूंगी। प्रथम चौधरी 29 साल, पुत्र कैलाश चौधरी निवासी विलासपुर। राम प्रसाद पुत्र उमराव लाल निवासी बरेली। आनंद प्रकाश 40 साल, पुत्र स्व. देव राम, निवासी जैंती, लमगड़ा। रवि सिंह 65 साल पुत्र महेंश सिंह, निवासी बागेश्वर घायल हो गये हैं। सभी घायलों को निकटवर्ती स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा था कि अचानक ब्रेक फेल हो जाने के कारण यह हादसा हुआ। पलटने से पहले यह बस एक दीवार पर भी टकराई थी। यह घटना आज बृहस्पतिवार को शाम करीब 4 बजे घटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *