HomeBreaking NewsBig Breaking : एसटीएच के उपनल कर्मी हड़ताल पर, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

Big Breaking : एसटीएच के उपनल कर्मी हड़ताल पर, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

ADVERTISEMENTS
  • 24 घंटे के कार्य बहिष्कार का ऐलान
  • सुबह 8 बजे से बैठ गये धरने पर

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

नियमितीकरण और समान कार्य समान वेतन सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में कार्यरत 700 से अधिक उपनल कर्मचारियों ने एक बाद फिर आंदोलन की शुरूआत कर दी है। आंदोलन के प्रथम चरण में एक दिवसीय हड़ताल का ऐलान किया गया है। जिसके तहत आज सोमवार को सुबह 8 बजे से 24 घंटे के कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया गया है।

दरअसल, उपनल कर्मचारी समिति डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कालेज ने लंबित मांगों को लेकर आज एक दिवसीय कार्य बहिष्कार का ऐलान किया है। समस्त उपनल कर्मचारी सुबह से ही हड़ताल पर बैठ गये हैं। उन्होंने आपतकालीन सेवाओं से भी विरत रहने का निर्णय लिया है। कार्मिकों का कहना है कि सरकार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। बार-बार मांग करने पर भी झूठा आश्वासन दिया जाता है। कोई भी कार्रवाई नहीं होने पर मजबूर होकर उन्हें फिर कार्य बहिष्कार के लिए विवश होना पड़ रहा है।

कर्मचारी नेताओं का कहना है कि यहां बहुत से उपनल कर्मचारी 10 से 15 साल से कार्यरत हैं। न उनका वेतन बढ़ाया जाता है और न ही स्थायी किया जा रहा है। कई बार तो तीन से चार महीने बाद वेतन दिया जाता है। जबकि उनसे हर तरह का कार्य कराया जाता है। ज्ञात रहे कि मार्च व अप्रैल माह में भी उपनल कर्मचारी हड़ताल पर चले गये थे, जिसका खामियाजा यहां भर्ती व उपचार को आने वाले मरीजों पर पड़ा था। अप्रैल माह में हुई वार्ता के बाद आंदोलन स्थगित कर दिया गया था, लेकिन अब एक बार फिर हालात बिगड़ रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments