HomeUttarakhandAlmoraकांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की आपसी बयानबाजी से कार्यकर्ता आहत : सती

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की आपसी बयानबाजी से कार्यकर्ता आहत : सती

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव तथा पूर्व दर्जा राज्य मंत्री एडवोकेट केवल सती ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ व जिम्मेदार नेताओं की आपसी बयानबाजी से कांग्रेस पार्टी का आम कार्यकर्ता बहुत ही आहत हैं।

सती ने यहां जारी बयान में कहा कि वर्तमान समय चिंतन व मनन करने का है। जनादेश को स्वीकार करते हुए भविष्य की रणनीति पर मंथन करने का है। सती ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की बदौलत जो लोग बड़े—बड़े पदों में रहे वे ही लोग आज कांग्रेस पार्टी को कमजोर कर रहे हैं, जिससे संगठन से उम्मीद बांधे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के भविष्य पर प्रश्न चिन्ह लग रहा है।

सती ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी के कमजोर होने से प्रदेश व देश कमजोर हो रहा है। अगर देश को मजबूत करना है तो कांग्रेस पार्टी को मजबूत करना पड़ेगा। इसके लिए आपसी गुटबाजी भी खत्म करनी होगी। कांग्रेस पार्टी के हाईकमान को भी सोच—समझकर ही प्रदेश कांग्रेस पार्टी में जिम्मेदारी सौंपनी चाहिए।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments