HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: जिला विकास प्राधिकरण के खिलाफ फिर बुलंद होगी आवाज

Almora News: जिला विकास प्राधिकरण के खिलाफ फिर बुलंद होगी आवाज

ADVERTISEMENTS

—सर्वदलीय संघर्ष समिति ने बैठक कर लिया निर्णय
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
सर्वदलीय संघर्ष समिति अल्मोड़ा ने आज नगरपालिका सभागार में समिति के संयोजक एवं पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी की अध्यक्षता में बैठक की। जिसमें सर्वसम्मति से तय हुआ कि आगामी 29 मार्च से पूर्व की भांति प्रत्येक मंगलवार को चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क पर समिति धरना देगी। जिसके माध्यम से सरकार से जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने तथा भवन मानचित्र संबंधी सभी अधिकार पालिका को देने की मांग पुरजोर तरीके से उठाई जाएगी।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

बैठक में समिति के संयोजक प्रकाश चन्द्र जोशी ने कहा कि विगत महीनों में विधानसभा चुनाव एवं आदर्श आचार संहिता के कारण सर्वदलीय संघर्ष समिति ने अपना आन्दोलन स्थगित किया था। उन्होंने आगे बताया कि जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग को लेकर समिति पुनः आन्दोलन को बदस्तूर जारी रखेगी।गौरतलब है कि नवम्बर 2017 में भाजपा सरकार ने जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण को समूचे पहाड़ी क्षेत्र में लागू कर दिया था। जिससे जनता को तमाम तरह की परेशानियां हो रही हैं।

इसी कारण इसके विरोध में गत पांच सालों से संघर्ष समिति समिति के बैनर तले आन्दोलन चल रहा है, जिसके माध्यम से प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग उठाई जा रही है, लेकिन अभी तक सरकार ने इसे समाप्त नहीं किया है। अब फिर तय किया है कि स्थगित आंदोलन को फिर शुरू किया जाएगा। तय किया है कि यह आंदोलन तब तक जारी रखा जाएगा, जब तक कि प्राधिकरण को समाप्त नहीं कर दिया जाता और भवन मा​पचित्र संबंधी सभी अधिकार नगरपालिका को नहीं मिल जाते। बैठक का संचालन राजीव कर्नाटक ने किया। बैठक में उपपा की केन्द्रीय सचिव आनन्दी वर्मा, राजीव कर्नाटक, दीपांशु पाण्डे, कांंग्रेस प्रदेश सचिव राबिन भण्डारी, हेम चन्द्र जोशी, राजू गिरी, फाकिर खान सहित अनेकों लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments