बागेश्वर: सायं 05 बजे तक काम किया और रात संदिग्ध मौत

0
सायं 05 बजे तक काम किया और रात संदिग्ध मौत

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: यहां पिथौरागढ़ निवासी एक व्यक्ति की यहां संदिग्ध मौत हो गई है। पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद कारणों का पता चल सकेगा।


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

मिली जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ जिले के पमतोड़ी, थल निवासी 64 वर्षीय भीम राम पुत्र स्व. प्रेम राम कपकोट तहसील के तल्ला बघर गांव में एक घर में किराए पर रहते थे। वह ठेकेदार नवीन सिंह के साथ काम करते थे। गांव में पानी की टंकी का निर्माण हो रहा था। बुधवार की शाम मृतक ने 05 बजे तक काम किया। रात में लगभग 12 बजे उसके साथी उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। अस्पताल से सूचना के बाद पुलिस एक्टिव हुई। प्रभारी थानाध्यक्ष विवेक चंद्र ने बताया कि अभी तक किसी की तरफ से प्राथमिकी नहीं आई है। पुलिस सभी कोणों से जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS