HomeBreaking Newsगरमपानी न्यूज : भाजपा कार्यकर्ताओं से एकजुट हो संगठन हित में कार्य...

गरमपानी न्यूज : भाजपा कार्यकर्ताओं से एकजुट हो संगठन हित में कार्य करने का आह्वान, कार्य समिति बैठक में पार्टी की रीति—नीति से कराया अवगत, गरमपानी में होगा महिला मोर्चा का गठन

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

सीएनई रिपोर्टर गरमपानी/सुयालबाड़ी

ADVERTISEMENTSAd

महिला सभागार में हुई गरमपानी भाजपा मंडल कार्य समिति की बैठक में कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति—नीति से अवगत कराते हुए उनसे एकजुट होकर संगठन हित में कार्य करने का आह्वान किया गया। महिला मोर्चा नैनीताल द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा के साथ ही गरमपानी में महिला मोर्चा का शीघ्र गठन किये जाने के संकेत भी दिए।

कार्यसमिति की बैठक में विशेष रूप से मुख्य अतिथि किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री महेंद्र नेगी, उपाध्यक्ष दिलीप सिंह बोहरा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रतिभा जोशी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अथितियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन और वंदे मातरम् गाकर किया गया।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष रमेश सुयाल, मंडल उपाध्यक्ष नीरज बिष्ट, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह बिष्ट, किसान मोर्चा अध्यक्ष सोबन सिंह आदि ने पुष्प गुच्छ भेंट कर और शॉल ओढ़ाकर सभी अतिथियों का स्वागत किया। साथ ही पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कोरोना काल में जान गंवाने वाले लागों की आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी।

किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष दिलीप सिंह बोहरा ने कहा कि कार्यसमिति का आयोजन इसलिए किया जाता है ताकि मंडल के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात हो सके। कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनना और समाधान करना मुख्य उद्देश्य होता है।

उपाध्यक्ष दिलीप सिंह बोहरा ने मंडल गरमपानी में कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हम सब संगठन के लोग हैं और संगठन के आदेशानुसार कार्य करना है। तत्पश्चात भाजपा युवा मोर्चा मंडल मंत्री राकेश रावत ने पार्टी का राजनीति प्रस्ताव पड़ा। वरिष्ठ कार्यकर्ता टीका सिंह ने राजनीति प्रस्ताव का अनुमोदन और वरिष्ठ कार्यकर्ता दान सिंह नेगी ने समर्थन किया।

वहीं महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रतिभा जोशी ने कहा कि महिला मोर्चा नैनीताल के कार्यकर्ता अत्यधिक सराहनीय कार्य कर रहे हैं। जिसकी प्रदेश स्तर तक चर्चाएं और प्रशंसा की जा रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें प्रदेश स्तर से गरमपानी मंडल में भी महिला मोर्चा का गठन किए जाने और कार्यकर्ताओं की समिति का गठन करने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्य वक्ता महेंद्र नेगी ने कार्यसमिति के विषय में पदाधिकारियों को जानकारी दी। साथ ही पार्टी की रीति—नीतियों के विषय में भी बताया। साथ ही मंडल प्रवासी ने भाजपा के स्थापना के इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य इस राष्ट्र को परम वैभव तक पहुंचाना है। साथ ही मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कार्यों और पार्टी की योजनाओं की भी समीक्षा की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रमेश सुयाल जी और संचालन मंडल महामंत्री देवेंद्र सिंह बोहरा जी ने किया। इस अवसर पर भाजपा गरमपानी मंडल उपाध्यक्ष नीरज बिष्ट, सोशल मीडिया प्रभारी पुष्कर सिंह पानौरा, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष नरेंद्र बिष्ट, छड़ा खैरना ग्राम प्रधान कन्नू गोस्वामी, सोबन सिंह, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष शोबन सिंह, अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष भुवन चंद्र आर्य, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कुसुम आर्य, ग्राम प्रधान बारगल त्रिभूवन पाठक, महिला मोर्चा मंडल महामंत्री बबिता देवी, रुचि आर्य आदि लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments