HomeUttarakhandAlmoraप्रेरणादायी : प्रवा​सी ग्रामीणों को गांव में दिया काम, प्रधान पवन जोशी...

प्रेरणादायी : प्रवा​सी ग्रामीणों को गांव में दिया काम, प्रधान पवन जोशी की बेहतर पहल

ADVERTISEMENTS

दिनकर जोशी, सोमेश्वर
जहां कोरोना संक्रमण के कारण दूर शहरों से प्राइवेट नौकरी छोड़ अपने गांव घर लौटे लोगों के सामने रोजगार का विकट संकट पैदा हो गया है। ऐसे हालात में सोमेश्वर तहसील की खीराकोट ग्राम पंचायत के प्रधान ने अच्छी पहल की है। भले ही यह पहल महज उनके गांव स्तर पर है, मगर बेहद प्रेरणादायी है। उन्होंने मनरेगा के तहत प्रवासियों को काम देने का निर्णय लिया है।
सोमेश्वर तहसील के खीराकोट ग्राम प्रधान पवन जोशी ने दूर शहरों से कोरोना महामारी के संकट के कारण काम छोड़ गांव लौटे लोगों की मजबूरी को समझने का काम किया है। उनके द्वारा इन प्रवासियों को मनरेगा के तहत होने वाले विविध कार्यों में काम देने की पहल की है। हर किसी को इस तरह रोजगार देने का प्रयास उनके द्वारा किया जा रहा है, भले ही ​काम के दिनों की संख्या कुछ कम ही हो। उनकी इस पहल की गांव में सराहना हो रही है। कुछ कार्य आजकल चल रहे हैं, उनमें प्रवासी ग्रामीणों समेत अन्य महिला—पुरूषों को काम दिया गया है।
पूर्व में उनके द्वारा गांव में स्वच्छता का कार्य मनरेगा के तहत कराया गया। जिसमें गांव के करीब 30 मजदूरों को 5—5 दिन का रोजगार दिया गया। आजकल चल रहे निर्माण कार्य में गांव के कई लोगों को रोजगार दिया है। जिसमें करीब 50 लोग एकमुश्त कार्य कर रहे हैं। जिसमें महिला व पुरूष सभी शामिल हैं। ग्राम प्रधान पवन जोशी का कहना है कि इसी प्रकार समय—समय पर जो भी कार्य आएंगे, उनमें हरसम्भव रोजगार मुहैया कराने का प्रयास होगा। उन्होंने कहा कि सरकार की हर योजना का लाभ ग्रामीणों को दिलवाने का प्रयास किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments