HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : द्वाराहाट में दो बीडीसी सदस्य अनशन पर डटे, क्षेत्र की...

अल्मोड़ा : द्वाराहाट में दो बीडीसी सदस्य अनशन पर डटे, क्षेत्र की लगातार उपेक्षा का आरोप

सेवालय के 27 दिव्यांग बच्चों की भावुक कहानी
❤️ विशेष कहानी
▶ VIDEO
जब परिवार मजबूर हुए तो ‘सेवालय’ ने थामा हाथ…
27 बच्चों की भावुक कहानी — पूरी कहानी वीडियो में देखें

द्वाराहाट/अल्मोड़ा। जिले के द्वाराहाट ब्लाक मुख्यालय के समक्ष दो क्षेत्र पंचायत सदस्य आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। उनका आरोप है कि विकासखंड द्वारा उनके क्षेत्र की लगातार उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने मांग पूरी होने के बाद भी अनशन तोड़ने का ऐलान किया है।
आमरण अनशन पर बैठे क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने कहा है कि विकासखण्ड कार्यालय द्वाराहाट द्वारा वर्ष 2019-20 के राज्य वित्त के कार्यों में क्षेत्र पंचायत पागसा व क्षेत्र पंचायत ऐना की अनदेखी की गई है और इन क्षेत्रों में जो कार्य भी होता है, वह निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की देखरेख में होना चाहिए था, मगर विकासखंड कार्यालय द्वारा ये कार्य नियम विरूद्ध तरीके से पूर्व ग्राम प्रधान के माध्यम से करवाये जा रहे हैं। उन्होंनें बताया कि इस विषय को लेकर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, खंड विकास अधिकारी द्वाराहाट, ब्लाक प्रमुख द्वाराहाट से वार्ता की गई, मगर एक माह से कोई भी निर्णय नहीं हुआ। इससे खिन्न् होकर क्षेत्र पंचायत सदस्य मुझोली दीपक कन्नू साह व क्षेत्र पंचायत सदस्य पागसा भूपेंद्र सिंह ने विकासखण्ड कार्यालय द्वाराहाट के बाहर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू कर दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता और उनकी मांगों की पूर्ति नहीं होती, तब तक आमरण अनशन पर डटे रहेंगे।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments