ब्रेकिंग बागेश्वर : कांडा कांड/कुंवारी बेटी के गर्भवती होने से बौखलाए बाप ने ही की थी उसकी हत्या, गिरफ्तार

0

बागेश्वर। कांडा के मंतोली ग्राम सभा के भतूड़ा गांव में गर्भवती किशोरी की संदिग्ध मौत के मामले में नया खुलासा आखिरकार हो ही गया। किशोरी के पिता ने ही गला दबाकर उसकी हत्या की थी। पुलिस ने अपनी ही बेटी के हत्यारे पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बकायदा प्रेस नोट जारी करके मामले की जानकारी दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 7 जुलाई को परिवार को किशोरी के गर्भवती होने की जानकारी मिली। इसके बाद लड़की का पिता प्रकाश चंद कांडपाल उससे पूछताछ करने के लिये अपने पिता लक्ष्मी चंद कांडपाल के भतूडा स्थित आवास पर गया।


ADVERTISEMENTS

जहां उसका लड्की से झगड़ा हुआ इसके बाद शाम को प्रकाश अपने घर जेठाई गांव लौट आया। लेकिन कुंवारी बेटी के गर्भवती होने से आग बबूला प्रकाश रात को दोबारा पिता के घर पहुंचा और किशोरी के कमरे में गया जहां वह सो रही थी। प्रकाश ने गला दबाकर उसे मार डाला। सुबह उसने गांव वालों को बताया कि उसकी लड़की ने आत्महत्या कर की है। गांव वालों ने उसकी बात पर यकीन कर लिया और शव की दफनाने की प्रक्रिया में भाग लिया। बेटी की हत्या की बात कबूल कर लेने के साथ ही प्रकाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ हत्या और हत्या के सबूत छुपाने का मामला भी बढ़ाया गया है।

ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से Click Now ?

ADVERTISEMENTS