HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: निलंबित कार्मिकों की बहाली के लिए कार्य बहिष्कार जारी

बागेश्वर: निलंबित कार्मिकों की बहाली के लिए कार्य बहिष्कार जारी

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: कर्मचारी संगठन परिवहन विभाग ने निलंबित कार्मिकों की बहाली की मांग तेज कर दी है। गुरुवार को कार्यालय में तालाबंदी की। कार्य बहिष्कार के बाद प्रदर्शन किया। नौ अगस्त तक पूर्व कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। कार्यालय में ताला लगने से यहां आए लोगों को परेशानी का सामाना करना पड़ा। वाहन पंजीकरण आदि काम प्रभावित रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad

एआरटीओ कार्यालय बिलौना में कर्मचारियों ने नारेबाजी के साथ धरना दिया। कहा कि बीते 24 जून को रुद्रप्रयाग जिले में वाहन दुर्घटना हुई। जिसमें कार्मिकों को निलंबित किया गया है। उनकी बहाली का आश्वासन भी उच्चाधिकारियों ने दिया था, लेकिन अभी तक कार्मिक बहाल नहीं हो सके हैं। वह कार्य बहिष्कार पर हैं। उन्होंने कार्यालय गेट पर ताला लगा दिया है। इस दौरान परिवहन कर अधिकारी हरीश रावल, चारू चंद्र, चंद्रपाल, अनिल कुमार कार्की, पवन परिहार, शंकर ढेक, अंकित सिंह, चंदन मेहरा, राजीव शर्मा आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments