HomeUttarakhandUdham Singh Nagarमहिला प्रशिक्षितों ने शिक्षा मंत्री के घर जा बांधी राखी, दिए वचन...

महिला प्रशिक्षितों ने शिक्षा मंत्री के घर जा बांधी राखी, दिए वचन की दिलाई याद….

गदरपुर/यूएस नगर। शिक्षा मंत्री को पूर्व में डाक में राखी भेजने के बाद आज डीएलएड महिला प्रशिक्षितों ने शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय के आवास में जाकर उन्हें राखी बांधी और उन्हें पूर्व में दिये उस वचन की याद दिलायी, जिसमें प्रशिक्षितों को शीघ्र नियुक्ति देने की बात कही थी।
रक्षाबंधन के पर्व पर आज सोमवार को उत्तराखंड डायट डीएलएड संघ के बैनर तले महिला प्रशिक्षितों द्वारा शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय के यहां संतोषनगर, गूलरभोज आवास में जाकर राखी बांधी गई। महिलाओं ने शिक्षा मंत्री को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन भी सौंपा। साथ ही ​मंत्री द्वारा पूर्व में किये गये वादे, जिसमें उनके द्वारा डायट डीएलएड प्रशिक्षितों को शीघ्र नियुक्ति देने की बात कही गयी थी उसे भी याद दिलाया गया।
इधर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पवन मुस्यूनी ने बताया कि विगत पूर्व सप्ताह प्रदेश के सभी जनपदों के सरकारी डायटों से डीएलएड और टीईटी उत्तीर्ण महिला प्रशिक्षितों द्वारा शिक्षा मंत्री को डाक द्वारा राखी भेजी गयी थी तथा आज जनपद उधम सिंह नगर की महिला प्रशिक्षितों द्वारा उनके अवसर पर जाकर राखी बांधी गयी। इस अवसर प्रदेश सचिव‌ श्वेता राजपाल ने बताया कि मंत्री ने समस्त महिला प्रशिक्षितों को आश्वस्त किया कि उन्हें उनके द्वारा दिया गया वचन याद है। शीघ्र ही उच्च न्यायालय से सभी वादों का निस्तारण होते ही भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी। जिसमें योग्यतानुसार अर्हता प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रदान की जायेगी। इस अवसर पर प्रदेश सचिव श्वेता राजपाल, प्रकाश रानी, सुरभि चौहान, ज्योति चौहान, गुरप्रीत सिंह आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
Breaking News Dehradun
BREAKING NEWS

देहरादून: लड़कियों का पीछा करने वाला सिरफिरा गिरफ्तार, देखें वायरल वीडियो! 🚨

क्लेमेंटाउन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सलाखों के पीछे पहुँचा आरोपी सोहेब...

अभी देखें ▶
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments