HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: महिला वारंटी को किया गिरफ्तार

बागेश्वर: महिला वारंटी को किया गिरफ्तार

✍🏻 अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति भी पकड़ा

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: यहां पुलिस ने सोमवार को एक महिला वारंटी को गिरफ्तार किया है। जो काफी समय से फरार चल रही थी। दूसरी तरफ अवैध शराब के साथ एक ​व्यक्ति को पकड़ा।

पुलिस ने बताया कि 35 वर्षीया महिला भानु प्रिया भाकुनी पुत्री बच्चे सिंह, निवासी आरे आईपीसी की धारा 138 एनआई एक्ट के तहत वांरटी थी। उसे मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय से 200 मीटर आगे से गिरफ्तार किया। दूसरी तरफ लोकसभा चुनाव को के मद्देनजर सतर्कता के चलते पुलिस का चेकिंग अभियान जारी है। इसी क्रम में पुलिस ने 60 पव्वे अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। शनिवार की देर शाम कांडा पुलिस ने चेकिंग के दौरान खुशाल सिंह पुत्र रतन सिंह निवासी ग्राम सनगाड़ कमेड़ीदेवी को देवतोली के पास से 60 पव्वों के साथ गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments