HomeInternationalजापान में छुरेबाजी, गोलीबारी की घटना में चार लोगों की मौत, संदिग्ध...

जापान में छुरेबाजी, गोलीबारी की घटना में चार लोगों की मौत, संदिग्ध गिरफ्तार

टोक्यो | जापान के नागानो प्रांत में गुरुवार को छुरेबाजी, गोलीबारी की घटना में चार लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने राइफल से लैस एक व्यक्ति को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी स्थानीय मीडिया ने दी।

ADVERTISEMENTSAd Ad

स्थानीय पुलिस के अनुसार संदिग्ध व्यक्ति विधानसभा अध्यक्ष का पुत्र है। पुलिस ने हत्या के संदेह में आज सुबह उसे हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने कहा कि स्थानीय समयानुसार गुरुवार शाम एक आपातकालीन कॉल प्राप्त हुई, जिसमें कहा गया कि एक व्यक्ति ने नाकानो शहर में एक महिला को चाकू घोंप दिया है। इस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों को भी संदिग्ध ने गोली मार दी गयी। तीनों पुलिस अधिकारियों ने बाद में दम तोड़ दिया।

स्थानीय मीडिया के अनुसार घटनास्थल से फरार होने के बाद संदिग्ध स्थानीय विधानसभा अध्यक्ष के आवास में छिप गया, जहां रात में गोलियों की आवाजें सुनाई दी। पुलिस ने आज सुबह एक बुजुर्ग महिला की मौत की पुष्टि की। उसकी स्थिति नाजुक थी क्योंकि उसे गंभीर चोटें आयी थीं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments