सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जागेश्वरधाम में चल रहे श्रावणी मेले में पहुंची एक महिला श्रद्धालु की सोने की नथ खो गई। काफी खोजने के बाद भी जब नथ नहीं मिली, तो उसने पुलिस की मदद ली और नथ मिलने से उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
ADVERTISEMENTS
महिला श्रद्धालु की सोने की नथ भीड़ में कहीं खो गई थी। पहले उसने उसे काफी खोजा, मगर जब कहीं नहीं मिली, तो उसे घोर निराशा हुई और वह काफी परेशान हो गई। इसके बाद महिला ने इसकी सूचना वहां ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों को दी। फिर क्या था मेला ड्यूटी में तैनात महिला कांस्टेबल इंदु मेहता, पूजा थापा और प्रियंका राणा ने नथ की खोजबीन शुरू की और अथक प्रयासों के बाद नथ मिल गई। जिसे परेशान महिला के सुपुर्द कर दिया। इससे महिला पर छाई उदासी दूर होकर खुशी में बदल गई। उसने पुलिस का आभार जताया।