HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा ब्रेकिंग : महिला ने ​दिया 03 जुड़वा बच्चों को जन्म, सिजेरियन...

अल्मोड़ा ब्रेकिंग : महिला ने ​दिया 03 जुड़वा बच्चों को जन्म, सिजेरियन प्रसव

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

CNE REPORTER. अल्मोड़ा के टम्टा मोहल्ले के रहने वाली एक महिला ने एक साथ तीन स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया है। पहले महिला व परिजन गर्भपात के इच्छुक थे, लेकिन काउंसलिंग के बाद वह प्रसव के लिए तैयार हुई। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए यह प्रसव सिजेरियन करवाना पड़ा। प्रसव के बाद महिला व उसके तीनों नवजात स्वस्थ हैं।

ADVERTISEMENTSAd

अनुमानित तिथि से 37 दिन पूर्व प्रसव

प्राप्त जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा के मेडिकल कॉलेज में महिला ने 03 बच्चों को जन्म दिया है। अच्छी बात यह है कि प्रसव की अनुमानित तिथि से करीब 37 दिन पूर्व यह प्रसव हुआ। इसके बावजूद जच्चा और बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं। हालांकि पहले गर्भ में तीन भ्रूण होने का पता चलने पर महिला और उसके परिजनों ने गर्भपात कराने की इच्छा जताई थी, लेकिन मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों की काउंसलिंग के बाद उन्होंने अपना निर्णय बदल दिया था।

काम आई चिकित्सकों की काउंसलिंग

दरअसल, नगर के टम्टा मोहल्ला निवासी माया टम्टा को गर्भ धारण के बाद हुई जांच में गर्भ में तीन भ्रूण होने का पता चला। जिसके बाद महिला व उसके परिजन घबरा गए। उन्होंने गर्भपात कराने की इच्छा जताई लेकिन, मेडिकल कॉलेज के महिला रोग विभाग की असिस्टेंट प्रो. डॉ. श्वेता ने उन्हें सफल प्रसव का भरोसा दिलाया। जिसके बाद उन्होंने अपना निर्णय बदल दिया। जिसके बाद से उक्त महिला लगातार डॉक्टरों की निगरानी में रही।

शनिवार को माया को प्रसव पीड़ा हुई तो वह मेडिकल कॉलेज पहुंचीं। महिला की जांच के बाद चिकित्सकों ने उनका सिजेरियन प्रसव कराया। महिला ने 03 बेटों को जन्म दिया। तीनों बच्चे और मां स्वस्थ हैं। बच्चों का वजन 1.9, 02 व 2.1 किलोग्राम है।

देहरादून-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव

देहरादून से महज 86 किमी दूर यह जगह पर्यटकों को देती हैं सुकून
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments