HomeAccidentहादसा : छत की रेलिंग से कोसी नदी में जा​ गिरी महिला,...

हादसा : छत की रेलिंग से कोसी नदी में जा​ गिरी महिला, हालत गंभीर

सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर

सीएनई रिपोर्टर, नैनीपुल : जनपद के खैरना क्षेत्र से एक हृदयविदारक खबर सामने आ रही है। बृहस्पतिवार देर शाम एक महिला अपने ही घर की छत से असंतुलित होकर सीधे गहरी कोसी नदी में जा गिरी। इस हादसे में महिला को गंभीर चोटें आई हैं और उनकी स्थिति अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम सूंड, ज्यूड़ा, नैनीताल निवासी शंभू सनवाल यहां नैनीपुल में दुकान चलाते हैं। पास ही वे किराये के आवास पर रहते हैं। उक्त भवन रिरसा निवासी कुबेर जीना का है। आज देर शाम उनकी पत्नी मीना सनवाल घर की छत पर किसी काम से गई थी।। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण वह छत की रेलिंग से सीधे नीचे कोसी नदी में जा गिरीं।

नदी में गिरने की आवाज और चीख-पुकार सुनकर परिजन और स्थानीय नागरिक तुरंत मौके की ओर दौड़े।

रेस्क्यू और पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही क्वारब पुलिस चौकी से कांस्टेबल गोपाल बिष्ट, विजय आगरी और एक होमगार्ड जवान तत्परता दिखाते हुए घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को नदी से बाहर निकाला गया और अविलंब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) सुयालबाड़ी ले जाया गया।

चिकित्सीय स्थिति: सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर

CHC सुयालबाड़ी में तैनात डॉ. मनोज कांडपाल और स्टाफ नर्स कमला विश्वास ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की स्थिति का जायजा लिया। चिकित्सकों के मुताबिक:

  • महिला के शरीर पर गंभीर अंदरूनी और बाहरी चोटें आई हैं।
  • प्राथमिक जांच के बाद हालत अत्यंत नाजुक पाई गई।
  • बेहतर इलाज और जान बचाने के लिए उन्हें तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया गया है।
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments