HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: जंगल में पैर फिसलने से खाई में गिरी महिला, मौत

बागेश्वर: जंगल में पैर फिसलने से खाई में गिरी महिला, मौत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: कोतवाली पुलिस क्षेत्रांतर्गत लेटी गांव की एक महिला घास काटते समय असंतुलित होकर खाई में गिर गई। जिस कारण महिला के सिर पर गंभीर चोट लग गई। साथ में गई अन्य महिलाओं ने इसकी जानकारी गांव वालों को दी। ग्रामीण महिला को खाई से निकालकर जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लेटी गांव निवासी बसंती देवी पत्नी सोबन सिंह शनिवार को गांव की अन्य महिलाओं के साथ पास के जंगल में घास काटने गई थी। घास काटते समय उसका पैर फिसल गया। जिस कारण वह संतुलित होकर गहरी खाई में गिर गई। पहाड़ी से खाई में गिरने से वह बुरी तरह घायल हो गई। साथ में गई अन्य महिलाओं ने इसकी जानकारी गांव में दी। सूचना के बाद ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। घायल महिला को खाई से निकाला और 108 के माध्मय से जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतका के दो बच्चे हैं। लड़की सात तो लड़का तीन साल का है। जिला अस्पताल की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments