HomeUttarakhandBageshwarबैजनाथ : विवाहिता ने सल्फास खा दे दी जान

बैजनाथ : विवाहिता ने सल्फास खा दे दी जान

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। बागेश्वर। बैजनाथ थाना पुलिस क्षेत्र अंतर्गत एक ​महिला ने सल्फास खा अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया था, लेकिन वहां पहुंचने से पूर्व ही उसने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार गागरीगोल निवासी 40 वर्षीया विवाहिता मंजू मिश्रा पत्नी महेश मिश्रा ने घरेलू कारणों से घर में रखा सल्फास खा लिया। तबियत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला की मौत हो गई।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

इसकी सूचना जिला अस्पताल प्रबंधन ने कोतवाली पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत का असली कारण पता चल पाएगा। मृतक का एक पुत्र है जो जयपुर से होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रहा है, जबकि पति सेना से सेवानिवृत्त है। मृतका का सरयू गोमती संगम तट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments