HomeBreaking NewsBreaking News : महिला ने बच्चे के साथ की गंदी हरकत, फिर...

Breaking News : महिला ने बच्चे के साथ की गंदी हरकत, फिर खुद ​फरियादी बन लगाने लगी छेड़छाड़ का आरोप, आईजी ने भेज दिया जेल

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर

यूपी की राजधानी लखनऊ में एक शर्मनाक और हैरान करने वाली ख़बर आई है। यहां एक महिला पर घर पर टीवी देखने आये नाबालिक के साथ छेड़छाड़, अश्लील हरकत और बात नही मानने पर मारपीट करने का आरोप लगा है। सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात तो यह है कि उक्त महिला ऐसी हरकत करने के बाद गत दिवस उल्टा बच्चे के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज करवाने आईजी के पास पहुंच गई थी, लेकिन हकीकत जानते ही आईजी के आदेश पर उसे तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

घटनाक्रम के अनुसार लखनऊ ग्रामीण के मलिहाबाद थाने के अंतर्गत नेहा नाम की एक महिला के घर में पड़ोस में रहने वाला एक नाबालिग टीवी देखने आया था। आरोप है कि इस दौरान महिला ने उसके साथ गंदी हरकतें शुरू कर दीं और उसके साथ जबरन संबंध बनाने का प्रयास करने लगी। जिसमें असफल होने पर उसने बच्चे के प्राइवेट पार्ट में लात भी मार दी। जिससे बच्चे को गंभीर चोटें आई।

घटना की जानकारी मिलने पर परिजन महिला की शिकायत लेकर थाने गये। जहां महिला के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मलिहाबाद थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। यह शातिर महिला गिरफ्तारी से बचना चाहती थी। इसलिए वह सीधे आईजी के पास बच्चे की रिपोर्ट लिखाने पहुंच गई। नेहा नाम की महिला ने उल्टा आईजी के समक्ष यह बयान दिया कि नाबालिग ने उसके साथ छेड़छाड़ की। फरियादी बनकर इसने कहा कि बच्चे ने इसके साथ छेड़छाड़ करने के बाद मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी।

आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह ने जैसे ही मामले की पड़ताल की उनके सामने तस्वीर भी साफ हो गई। यह बात तय थी कि इतनी छोटी उम्र का कोई बच्चा इस महिला से मारपीट या छेड़छाड़ नही कर सकता। जैसे ही उन्हें पता चला कि इस महिला पर पोक्सो का मुकदमा भी है, उन्होंने लखनऊ से तत्काल महिला पुलिस कर्मियों को बुलवा नेहा की गिरफ्तारी करवा उसे जेल भेज दिया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments