HomeBreaking NewsBig News, Uttarakhand : बिना प्राथमिक शिक्षक भर्ती के, सरकार कैसे छू...

Big News, Uttarakhand : बिना प्राथमिक शिक्षक भर्ती के, सरकार कैसे छू पाएगी 24 हजार सरकारी भर्तियों का आंकड़ा ! प्रशिक्षित बेरोजगारों की सुन नही रहे माननीय

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

जहां एक ओर सरकार, सरकारी विभागों में 24 हजार भर्तियां की घोषणा मीडिया के माध्यम से कर रही है। वहीं इन 24 हजार भर्तियों में 3 हजार पद प्राथमिक शिक्षकों के हैं और यह भर्ती कोर्ट में लटकी है। यह बात सरकार को लंबे समय से डायट डीएलएड प्रशिक्षित बता रहे हैं और कोर्ट में लंबित याचिकाओं को यथाशीघ्र निपटा कर प्राथमिक शिक्षक भर्ती शुरू करने की गुहार कर चुके हैं, लेकिन कोई भी माननीय उनकी बात समझने को ही तैयार नही है।

मांगी गई एक आरटीआई में खुलासा हुआ है कि 30 सितम्बर 2019 तक प्राथमिक शिक्षकों के 2491 पद रिक्त थे। जिसके बाद दो बार शिक्षकों की सेवानिवृत्त हो चुकी है। अनुमानतः यह आंकड़ा अब 3 हजार से ऊपर पहुंच चुका है।

उत्तराखंड बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, यहां करें चेक

लालकुआं : दही को लेकर हुआ विवाद, शराबी ने बदल दिया स्वीट हाउस का नक्शा, देखें तस्वीरें

अर्जेंसी लगाकार कोर्ट केस का हो निपटारा
इधर इस मामले में डायट डीएलएड संघ का कहना है कि 2 अगस्त से भौतिक रूप से हाई कोर्ट का कार्य शुरू हो रहा है। जिसके लिए कोर्ट ने गाइड लाइन भी जारी कर दी है डायट डीएलएड संघ द्वारा शासन और प्रशासन से जल्द ही अर्जेंसी लगाकर कोर्ट केस निपटाने के लिए गुहार लगाई है, क्योंकि जिन दो संगठनों nios व B.Ed ने इस भर्ती में वाद दायर किये गए हैं वो इस पर काम नही कर रहे हैं। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

7 बार सीए, 10 से अधिक बार मंत्रियों से लगा चुके हैं गुहार
पदाधिकारियों का कहना है कि संघ का प्रतिनिधि मंडल विगत में मुख्यमंत्री से 7 बार, शिक्षा मंत्री से 10 बार से अधिक व अन्य सभी कैबिनेट मंत्रियों व भर्ती संबंधित अन्य सभी माननीयों से मिल चुका है। संघ के अनुसार पूर्व में शिक्षा निदेशालय द्वारा एक भर्ती कैलेंडर जारी किया गया था । जिसके अनुसार भर्ती की कॉउंसलिंग 18-20 जून में पूर्ण होनी थी, लेकिन अभी तक किसी भी जिले में प्रत्यावेदन के लिए लिस्ट तक अपलोड नही की गई है।

Uttarakhand : एंटीजन टेस्ट में एक बार नही, तीन बार फेल हो गये दूल्हे राजा, बैरंग लौटी बारात, पढ़िये पूरी ख़बर….

टालमटोली की नीति पर चल रहा विभाग
संघ ने कहा कि सरकार को कोर्ट में लंबित याचिकाओं को यथाशीघ्र निपटा कर प्राथमिक शिक्षक भर्ती संपन्न करनी चाहिए, किंतु शिक्षा विभाग द्वारा इस मसले पर अर्जेंसी लगाने के बजाय टालमटोल किया जा रहा है। इस बीच सरकार ने पूर्ण आश्वाशन दिया है कि उसके द्वारा वादों का निस्तारण होगा इसलिए सभी डायट डीएलएड प्रशिक्षित मौन हैं। पदाधिकारियों ने कहा ​कि यदि इस ओर कार्य नही किया गया तो मजबूरन संघ मैदान में आने को बाध्य होगा।

Uttarakhand Breaking : यहां पेड़ से लटके मिले युवक और युवती के सड़े-गले शव, बीती 17 जुलाई से थे लापता

चार सालों से नही हुई प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती
संघ द्वारा बताया गया कि सरकार ने प्रदेश में विगत 4 वर्षों से प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती नहीं हुई है और विगत 2 वर्षों से कोरोना के कारण वर्तमान प्राथमिक स्कूलों की शिक्षण व्यवस्था चौपट हो गई है। जिससे राज्य के प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ रहे नौनिहालों के साथ ही सरकारी प्रशिक्षण संस्थानों से प्रशिक्षित डायट डीएलएड प्रशिक्षित बेरोजगारों का भविष्य भी अधर में लटक गया है। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

नई शिक्षक भर्तियों की जरूरत, इमारातों पर खर्च हो रहा सरकारी धन
उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में लगातार नामांकन घट रहा है। सरकार को शिक्षकों की कमी दूर करने हेतु नामांकन बढ़ाने पर फोकस करना चाहिए, किंतु सरकार करोड़ों का बजट बिल्डिंग में खर्च करने जा रही है। नवंबर 2020 में जारी प्राथमिक शिक्षक भर्ती में कैलेंडर के अनुसार 20 मई तक प्राप्त आवेदनों की डेटा एन्ट्री प्रत्यावेदन के साथ बेबसाइट पर अपलोड हो जानी चाहिए थी। डीएलएड संघ की तरफ से बताया विभागीय लापरवाही के कारण हो रही प्राथमिक शिक्षक भर्ती में देरी से डायट डीएलएड संगठन हताश और निराश है।

Crime News : शादी की पहली रात पति कर रहा था दुल्हन का सुहाग सेज पर इंतजार, पत्नी ने छत जा कर दी ऐसी हरकत, पढ़िये पूरी ख़बर…

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments