HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा स्टेडियम में शीतकालीन खेलकूद प्रतियोगिता 09 दिसंबर से

अल्मोड़ा स्टेडियम में शीतकालीन खेलकूद प्रतियोगिता 09 दिसंबर से

✒️ उ.डि. इंजीनियर्स महासंघ की भागीदारी की अपील

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad

उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के तत्वाधान में शीतकालीन खेलकूद प्रतियोगिता (क्रिकेट व बैडमिंटन) 09 दिसंबर से स्थानीय स्टेडियम में शुरू होने जा रही है। प्रतियोगिता को लेकर व्यापक तैयारी की गई है।

संगठन के मंडल अध्यक्ष इं० एसएस डंगवाल ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा कि उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ, कुमाऊं मंडल के सभी सदस्यों को सूचित किया जाता है कि उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के सभी सदस्यों व पदाधिकारियों के सहयोग से कुमाऊं मंडल के अंतर्गत शीतकालीन वार्षिक खेलकूद (किक्रेट व बैडमिंटन) प्रतियोगिता का आयोजन 09 दिसंबर, 2022 से 13 दिसंबर, 2022 तक हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोटर्स स्टेडियम, अल्मोड़ा में होगा। उन्होंने सभी सदस्य व पदाधिकारियों से प्रतियोगिता में शत प्रतिशत भागीदारी करने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments