या लोकतंत्र रहेगा या फिर अधिनायकवाद की ओर बढ़ेगा देशः प्रदीप टम्टा

✍🏾 अल्मोड़ा में पत्रकारों से मुखातिब होकर बोले कांग्रेस प्रत्याशी ✍🏾 कांग्रेस पार्टी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन ✍🏾 उत्तराखंड की पांचों सीटें जीतेगी कांग्रेसः…

या लोकतंत्र रहेगा या फिर अधिनायकवाद की ओर बढ़ेगा देशः प्रदीप टम्टा

✍🏾 अल्मोड़ा में पत्रकारों से मुखातिब होकर बोले कांग्रेस प्रत्याशी
✍🏾 कांग्रेस पार्टी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन
✍🏾 उत्तराखंड की पांचों सीटें जीतेगी कांग्रेसः कुंजवाल

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ाः अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा ने कहा है कि इस चुनाव में या तो लोकतंत्र रहेगा या फिर देश अधिनायकवाद की तरफ बढ़ेगा। सत्ता के मद चूर होकर भाजपा ने देश के हालात बिगाड़ दिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ’चंदा दो-धंधा लो’ की नीति पर चल रही है। श्री टम्टा आज यह सिटी हार्ट परिसर में खुले चुनावी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में बोल रहे थे।

कांग्रेस प्रत्याशी ने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार पूरी तरह तानाशाही पर उतर आई है तथा देश में सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने सवाल किया कि- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आखिर उत्तराखंड के लिए क्या किया। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने अपने प्रधानमंत्रित्वकाल में उत्तराखंड को विशेष राज्य का दर्जा दिया था, जो केंद्र की मोदी सरकार ने छीन लिया। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में या तो भारतीय लोकतंत्र रहेगा या फिर देश अधिनायकवाद की तरफ बढ़ेगा। श्री टम्टा ने कहा कि अगर कांग्रेस की केंद्र में सरकार बनी, तो अग्निवीर योजना को समाप्त किया जाएगा तथा पुराने तर्ज पर आर्मी की भर्ती होगी। उन्होंने कहा कि आज शिक्षा व स्वास्थ्य की बदहाल स्थिति है। बेरोजगारी चरम पर है। ग्रामीणों की खेती पर वन्य जीवों की भेंट चढ़ रही है। लेकिन केंद्र व राज्य सरकार इस मामले में गंभीर नहीं हैं।

श्री टम्टा ने केंद्र की मोदी सरकार एवं अल्मोड़ा के वर्तमान सांसद अजय टम्टा पर निशाना साधते हुए कहा कि टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन पर आज तक काम शुरू नहीं हो पाया और सांसद इस मामले पर खामोश रहे, जबकि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल मार्ग भी इसी के साथ स्वीकृत हुआ, जो बन चुका है। उन्होंने कहा कि आज विद्यालयों में शिक्षक नहीं हैं। सरकार की लापरवाही के चलते अटल आदर्श विद्यालयों का भी बुरा हाल है। एक सवाल के जवाब में श्री टम्टा ने कहा कि कांग्रेस छोड़कर, जो लोग भाजपा में जा रहे हैं, उन्हें ईडी, सीबीआई का भय दिखाकर भाजपा से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में रहते भाजपा जिन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाती थी, वह भाजपा में शामिल होकर किस वाशिंग मशीन से भ्रष्टाचार मुक्त हो जाते हैं, यह बात समझ से परे है। उन्होंने कहा कि जनता यह सब समझती है। प्रेसवार्ता में कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र भोज, विधायक मनोज तिवारी, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी आदि शामिल रहे।
उत्तराखंड की पांचों सीटें जीतेगी कांग्रेस

अल्मोड़ाः यहां चौघानपाटा स्थित सिटी हार्ट परिसर में आज कांग्रेस के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ हो गया है। जिसका उद्घाटन पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, विधायक मनोज तिवारी, पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पार्टी प्रत्याशी प्रदीप टम्टा व जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज ने संयुक्त रुप से किया। इस मौके पर पार्टी प्रत्याशी को भारी अंतर से विजयश्री दिलाने का संकल्प लिया गया।

कार्यालय उद्घाटन के मौके पर विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय क्षेत्र ही नहीं बल्कि उत्तराखंड की पांचों सीटों पर कांग्रेस ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी, क्योंकि भाजपा शासन से जनता त्रस्त है। बेरोजगारी व महंगाई समेत कई समस्याओं से जनता बुरी तरह जूझ रही है और जनता अब भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि इस बार अग्निवीर योजना भी एक प्रमुख मुद्दा रहेगा। श्री कंुजवाल ने कहा कि इस जनहित में तमाम योजनाओं व नीतियों को लेकर कांग्रेस जनता के बीच जाएगी और जनहितकारी घोषणा पत्र ला रही है। बाद में कांग्रेसजनों ने नये कार्यालय में बैठक हुई। जिसमें चुनावी तैयारियों पर मंथन किया गया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, दीवान सतवाल, पूरन सिंह बिष्ट, पूर्व नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, मनोज सनवाल, आनंद सिंह बगडवाल, जमन सिंह बिष्ट, एडवोकेट केवल सती, नरेंद्र नयाल, लता तिवारी, राधा बिष्ट, शोभा जोशी, किरन साह, जया जोशी, रश्मि कुटौला समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *