HomeUttarakhandAlmoraNews Update Almora : पत्नी व दो नाबालिग बेटियों को रोता—​बिलखता छोड़...

News Update Almora : पत्नी व दो नाबालिग बेटियों को रोता—​बिलखता छोड़ गया मृतक ! आर्थिक तंगी और घरेलू विवाद के चलते दे दी जान, शव के पास से मिली नुवान की खाली शीशी और फ्रूटी के पैकेट

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
सिटोली के जंगल में मिली लाश को लेकर ताजा अपडेट मिला है। जिसमें यह पता चला है कि मृतक संतोष पाठक मूल रूप से यहां कठपुड़िया के पास पतलना गांव का निवासी है, जबकि वह हाल में चंपानौला किराये में रहता था। मृतक की दो बेटियां एक 9 साल व 4 साल की है। सूत्रों के अनुसार उन्होंने नुवान पीकर अपनी जान दे दी। शव के पास से नुवान की खाली शीशी और दो फ्रूटी के पैकेट मिलने से इस बात की पुष्टि हुई। सूत्रों के अनुसार वह गत 4 जनवरी सेघर से गायब थे। घर पर वह नित्य की तरह काम पर जाने की बात कह कर निकले थे, लेकिन वापस नही आये। एक दिन तो उनके परिजनों ने इसे हल्के में लिया, क्येांकि संतोष कई बार घर नही लौटते थे, लेकिन जब दो रोज हो गये तब परिजन सकते में आ गये थे। बताया जा रहा है कि मृतक संतोष पहले एक कम्प्यूटर की दुकान में काम करते थे, फिर चंढ़ीगढ़ चले गये। बाद में अपना कार्य उन्होंने शुरू किया, जिसमें सफलता नही मिली, फिर हाल में एक दुकान में कम्प्यूटर से संबंधित काम करने लगे। इस बीच काफी आर्थिक तंगी से वह जूझ रहे थे। साथ ही कई कारणों से घरेलू विवाद भी रहने लगा। सम्भवत: इसी कारण संतोष ने आत्महत्या कर ली।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Advertisement

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments