धौलछीना/अल्मोड़ा। क्षेत्र में भैसियाछाना ब्लाक के एक ग्राम विकास अधिकारी के कोरोना पाजिटिव पाए जाने के बाद मंगलवार को ऐहतियात के तौर पर धौलछीना बाजार पूरी तरह से बंद रही। यहां तक कि दवा की दुकानें भी बंद रही। बाजार को सेनिटाइज किया गया। संक्रमण के भय से बाजार में इक्का-दुक्का लोग ही दिखे। स्वास्थ्य टीम ने क्षेत्र में पहुंचकर कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिये।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


