HomeUttarakhandNainitalकौन लेगा स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की सुध ?

कौन लेगा स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की सुध ?

ADVERTISEMENTS

न समय से वेतन, ना ही एरियर व अन्य भुगतान

जनपद के 104 कार्मिकों का भविष्य अंधेरे में

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण समिति में समायोजित करने की मांग

सीएनई रिपोर्टर, नैनीताल। शासन—प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी का खामियाजा जिले में कार्यरत 104 आउटसोर्सिंग कार्मिक भुगत रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि जनपद में नैनीताल में MS Vigillant Security, placement & Detective Services Pvt. Ltd. के माध्यम से एनएचएम में 104 कार्मिक कार्यरत हैं। जनपद नैनीताल में आउटसोर्स एजेंसी द्वारा कार्यरत कार्मिक विगत 04 वर्षों से निरन्तर कार्य कर रहे हैं। इन एजेंसी द्वारा नियुक्त कार्मिक कोरोना महामारी के समय से विभागीय कर्मचारियों के समान कार्यों के दायित्वों का निर्वहन करते आ रहे हैं।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

जनपद नैनीताल में आउटसोर्स एजेंसीज द्वारा कार्यरत कार्मिकों का मासिक वेतन भुगतान ससमय से नहीं होता है, जिससे समस्त कार्मिकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कर्मिकों का कहना है कि उन्हें मार्च माह से तनख्वाह नहीं मिली है। साथ ही संबंधित आउटसोर्सिंग एजेंसी द्वारा भी कोई रिस्पांस नहीं दिया जा रहा है। मानदेय की समस्या को लेकर कार्मिक सीएमओ नैनीताल से भी कई बार मिल चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। डेढ़ साल से कार्मिक मानदेय, एरियर आदि की समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन किसी भी स्तर पर उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एन.एच.एम.) के तहत नियु​क्त आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का कहना है कि नैनीताल जनपद में कार्यरत कर्मिकों को तीन माह से वेतन तथा चार माह से ई.पी.एफ. व ई.एस.आई.सी. का भुगतान नहीं हो पाया है।पूर्व में सीएमओ नैनीताल ने इस विषय को लेकर संबंधित ऐजेंस को चेतवनी देते हुए पत्र भी लिखा, लेकिन समस्या का आज की तरीख तक निस्तारण नहीं हो पाया।

आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का यह भी कहना है कि वे वेतन व अन्य सुविधाओं के अभा में मानसिक व आर्थिक शोषण का शिकार हो रहे हैं। वे अपने परिवार का भी ठीक से भरण—पोषण करने में असमर्थ साबित हो रहे हैं। उनकी मांग है कि उन्हें जिला स्वास्थ्य समिति में स्थानान्तरित किया जाये, जिससे उनकी समस्या का समाधान हो सके।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments