HomeUttarakhandAlmora… जब शवों की सिलाई के बीच टूटी सुई, नई सुई नहीं...

… जब शवों की सिलाई के बीच टूटी सुई, नई सुई नहीं मिली

👉 अल्मोड़ा मेडिकल कालेज का वाकया, परिजनों ने अस्पताल में काटा हंगामा

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: राजकीय मेडिकल कालेज अल्मोड़ा के अधीन बेस अस्पताल की मोर्चरी में दो शवों के पोस्टमार्टम के ​बाद सिलाई के बीच सुई टूटी, तो अस्पताल में हंगामा खड़ा हो गया। परिजन व उनके साथ आए लोग अव्यवस्था को लेकर भड़क उठे। मामला बीते मंगलवार का है। डीएम व एसएसपी के समझाने के बाद मामला शांत हुआ।

उल्लेखनीय है कि बीते रविवार रात एचएम अल्मोड़ा के समीप एक बाइक ट्रक से टकरा गई थी, जिसमें बाइक सवार दो युवकों राकेश कुमार (34) पुत्र प्रेम लाल निवासी ओढ़खोला अल्मोड़ा तथा कृष्णा वाणी (30) पुत्र जीवन सिंह निवासी तिरनैली, पनुवानौला क्षेत्र अल्मोड़ा की मौत हो गई थी। रात पोस्टमार्टम के लिए दोनों शवों को मोर्चरी में रखा गया था। बीते सोमवार सुबह शवों का पोस्टमार्टम किया गया, लेकिन पीएम के बाद शवों की सिलाई के दौरान अचानक ​सुई टूट गई और करीब दो घंटे तक नई सुई उपलब्ध नहीं हो सकी। जिससे विलंब हो गया और इस अव्यवस्था से परिजन व उनके साथ आए लोग भड़क उठे। उन्होंने हंगामा खड़ा कर दिया। मामला तूल पकड़ गया।

इतने में जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय व एसएसपी देवेंद्र पींचा, जो बेस अस्पताल में एक कार्यक्रम में पहुंचे थे, मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित लोगों को समझाया। बाद में नई सुई की व्यवस्था हुई, तब शवों को सिला गया और मामला शांत हुआ। मामले पर मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. सीपी भैसोड़ा का कहना है कि सुबह पोस्टमार्टम के बाद शवों की सिलाई के दौरान अचानक सुई टूट गई। तत्काल सुई नहीं मिल पाई, लेकिन कुछ देर बाद सुई मिल गई, जिसके बाद शवों की सिलाई कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।

Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments